6 Jun 2026, Sat
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक…आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत का छत्तीसगढ़ प्रवास…हिंदू सम्मेलन में जुटेंगे हजारों हिंदू…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 31 दिसंबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक आज मंत्रालय में सुबह 11:30 बजे शुरू होगी । इस अंग्रेजी वर्ष का यह अंतिम कैबिनेट बैठक है, ऐसे में माना जा रहा है कि कैबिनेट आज कोई बड़ा और अहम फैसला ले सकता है ।

 

 

सीएम का प्रवास

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 11 बजे पंडित दीनदयाल चौक, नवा रायपुर में पीएम जनमन योजना के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे । उसके बाद कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, बैठक मंत्रालय में होगी । सीएम दोपहर दो बजकर 40 मिनट से हिन्दू सम्मेलन में शामिल होंगे ।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का छत्तीसगढ़ प्रवास

आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत तीन दिनों के छत्तीसगढ़ प्रवास पर कल रात्रि रायपुर पहुंचे हैं । मोहन भागवत आज हिंदू सुबह 9 से 12 बजे तक एम्स रायपुर में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। युवा संवाद में डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA), व्यापारी समेत अन्य पेशेवर वर्ग के लगभग दो हजार युवाओं को आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से RSS जनवरी में प्रदेशभर में आयोजित होने वाले युवा सम्मेलनों की शुरुआत करेगा। युवा संवाद का उद्देश्य युवाओं में संगठन की विचारधारा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित करना है।

मोहन भागवत आज रायपुर जिले के अभनपुर स्थित सोनपैरी गांव में असंग देव कबीर आश्रम में आयोजित हिंदू सम्मेलन में शामिल होंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में राष्ट्रीय संत गुरुदेव असंग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा और इसमें प्रदेशभर से हिंदू समाज के लगभग 30,000 लोगों की शामिल होने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल पर विशाल डोम तैयार किया गया है। इस सम्मेलन में धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी।

पढ़ें   घरेलू LPG सिलेंडर बुकिंग में बड़ा बदलाव: उपभोक्ताओं को अब करना होगा लंबा इंतजार, कालाबाजारी रोकने के लिए कंपनियों ने तय की नई समय सीमा

कल 1 जनवरी को सामाजिक सद्भावना बैठक

अंग्रेजी नववर्ष के पहले दिन 1 जनवरी को राम मंदिर में सामाजिक सद्भावना बैठक आयोजित की गई है। सुबह 9 से 12 बजे तक आयोजित इस बैठक में डॉ. मोहन भागवत उपस्थित रहेंगे। बैठक में प्रदेश के विभिन्न समाजों के प्रमुख और प्रतिनिधि बुलाए गए हैं। बैठक में सामाजिक विषयों, आपसी सौहार्द और राज्य में सामाजिक समरसता बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की जाएगी। इस तीन दिवसीय प्रवास के दौरान मोहन भागवत धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित करेंगे। आरएसएस का उद्देश्य युवाओं और समाज के सभी वर्गों में संगठन की विचारधारा और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व को समझाना है।

Share

 

 

 

 

 

You Missed