23 Jul 2026, Thu
Breaking

पूर्व विधायक शैलेश पांडेय से फिरौती मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार : बिलासपुर पुलिस ने प्रयागराज से आरोपी को पकड़ा, 20 लाख रुपए की फिरौती मांगा था

• एफआईआर दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा*

बिलासपुर, 27 जून 2025

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी के पूर्व विधायक शैलेश पांडेय को फोन कर अश्लील गाली गलौज कर फिरौती मांगने वाले आरोपी को बिलासपुर पुलिस ने प्रयागराज, उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया है । दरअसल, 25 जून 2025 को पूर्व विधायक शैलेष पाण्डेय, निवासी आसमा सिटी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर, द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर कॉल कर उनकी परिचित महिला की बेटी, जो दिल्ली में अध्ययनरत है, को अगवा करने की धमकी दी और 20 लाख रुपये की फिरौती की मांग की।

 

 

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा तत्काल आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल के मार्गदर्शन और डीएसपी रोशन आहुजा एवं प्रदीप आर्य, थाना प्रभारी सकरी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर उत्तर प्रदेश रवाना किया गया।

वाराणसी एवं प्रयागराज पुलिस, जीआरपी तथा आरपीएफ के सहयोग से प्रयागराज रेलवे स्टेशन में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पूर्व में शिकायतकर्ता की परिचित महिला की भतीजी के संपर्क में था, और विगत कुछ महीनों से बातचीत बंद हो जाने के कारण उसने यह अपराध किया।

इस कार्रवाई में थाना सकरी पुलिस एवं एसीसीयू टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Share
पढ़ें   CG कैबिनेट बैठक : मानसून सत्र से पहले साय कैबिनेट की बैठक 11 जुलाई को, विधेयकों पर होगी चर्चा

 

 

 

 

 

You Missed