10 Mar 2026, Tue
Breaking

भारतमाला घोटाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ : मामले में आरोपी बनाए गए पटवारी ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर झूले पटवारी की SUCIDE LETTER ने खड़े किए कई सवाल

बिलासपुर, 26 जून 2025

छत्तीसगढ़ के

बिलासपुर में भारतमाला परियोजना फर्जीवाड़े में निलंबित किए गए पटवारी सुरेश मिश्रा ने आत्महत्या कर ली है। शुक्रवार को सुरेश की लाश फार्म हाउस में फंदे से लटकी मिली है, जो उनकी बहन सरस्वती दुबे का है। मामला सकरी थाना क्षेत्र के जोकी गांव का है।

 

बताया जा रहा है कि मिश्रा को कुछ दिन पहले ही निलंबित किया गया था। 30 जून को वे रिटायर होने वाले थे। सुरेश मिश्रा कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। वह अक्सर जोकी गांव अपनी बहन के फार्महाउस जाया करते थे।

दरअसल, भारतमाला परियोजना के तहत बिलासपुर-उरगा राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण में कथित फर्जी दस्तावेजों की जांच में उन्हें दोषी पाया गया था। फार्महाउस में पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट में मैं दोषी नहीं हूं लिखा है।

 

इसके साथ ही सुरेश ने सुसाइड नोट में षडयंत्र के साथ फंसाने का आरोप लगाया है, जिसमें कहा है कि बड़े अधिकारियों ने उन्हें जान-बूझकर फंसाया है। उनका इस केस से कोई लेना-देना नहीं है।

Share
पढ़ें   अंतागढ़ को बड़ी सौगातें : CM भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात के दौरान अंतागढ़ के लिए खोला विकास कार्यों का पिटारा, विधायक अनूप नाग भी रहे मौजूद

 

 

 

 

 

You Missed