13 Mar 2026, Fri
Breaking

एसपी ने गाड़ी रोककर, सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स से की बातचीत, दिए टिप्स..

प्रमोद मिश्रा
बिलासपुर, 23 अक्टूबर 2024

रोजाना की तरह शहर भ्रमण पर निकले पुलिस अधीक्षक ने अपनी गाड़ी सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को देखकर रोकवा दी. पुराना हाई कोर्ट रोड स्थित कोचिंग सेंटर्स में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राएं भी एसपी रजनेश सिंह को देखकर उनसे मिलने पहुंचे.

देखते-देखते छात्र-छात्राओं की भीड़ इकट्ठा हो गयी.कोतवाली थाना प्रभारी एस आर साहू भी साथ मे मौजूद थे.एसपी रजनेश सिंह ने अपने कॉलेज और सिविल सर्विसेज की तैयारी के दौरान की गई मेहनत और मेरी सफलता की बातें स्टूडेंट से शेयर की,समय के महत्व पर प्रकाश डालते हुए एसपी रजनेश सिंह ने छात्र-छात्राओं से कहा की जिस मकसद के साथ वे परिवार से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, उसके लिए कड़ी मेहनत के साथ ही समय का सदुपयोग करते हुए पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें.

उन्होंने सफलता के मूल मंत्र पर प्रकाश डालते हुए कहा की टाइम मैनेजमेंट और कड़ी मेहनत से ही सफलता कदम चूमती है. अपने बीच आईपीएस रजनेश सिंह को पाकर स्टूडेंट खुश हुए,सभी ने एसपी को भरोसा दिलाया कि उनके द्वारा कही गई और बताई गई एक-एक बातों पर वे अमल करेंगे.

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने युवाओं को नशे से दूर रहने उसके दुष्परिणामों के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी.

Share
पढ़ें   सरकारी नौकरी के इंतज़ार से आगे बढ़े युवा, सकरी में ग्राफिक डिजाइन वर्कशॉप ने दिखाया स्टार्टअप और निजी क्षेत्र में करियर का रास्ता

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed