7 Mar 2026, Sat
Breaking

छत्तीसगढ़ में जोर पकड़ता मानसून: रायपुर में सुबह से रिमझिम बारिश, आज भारी से अति भारी वर्षा का अलर्ट, जानिए किन जिलों में सबसे ज्यादा बरसेगा पानी

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 30 जून 2025

राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में सोमवार सुबह से ही रिमझिम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज से मानसूनी गतिविधियों में तेज़ी आने की संभावना जताई है। प्रदेश में अगले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, वहीं बलरामपुर जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा हुई है। तापमान की बात करें तो पेण्ड्रारोड में सबसे अधिक 31 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव में सबसे कम 19.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

क्या कहती हैं मौसम प्रणालियां?

मौसम वैज्ञानिक एच. पी. चंद्रा के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तट पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है, जो ऊपरी हवा के चक्रवात के साथ 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। यह सिस्टम धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में उड़ीसा, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड की ओर आगे बढ़ेगा।

इसके अतिरिक्त मानसून द्रोणिका फिरोजपुर, सोनीपत, अयोध्या, गया, पुरुलिया होते हुए उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। दक्षिण राजस्थान से लेकर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक एक अन्य द्रोणिका भी 3.1 से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। वहीं दक्षिण उत्तर प्रदेश के ऊपर 1.5 किमी तक का एक और चक्रीय चक्रवात बना हुआ है।

आज कहां हो सकती है भारी बारिश?

इन सभी मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से आज प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

पढ़ें   CM विष्णुदेव साय आज सरगुजा जिले के दौरे पर : अंबिकापुर में माँ महामाया एयरपोर्ट का करेंगे भव्य लोकार्पण, जानिए आज का पूरा कार्यक्रम....

रायपुर का हाल

राजधानी रायपुर में आज दिनभर आसमान मेघमय रहेगा। कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

सुझाव: मौसम विभाग ने किसानों और यात्रियों को मौसम को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है। विशेषकर उन क्षेत्रों में जहां भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed