21 Jul 2026, Tue

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक…मुख्य सचिव अमिताभ जैन आज हो रहे हैं रिटायर…मनोज पिंगुआ का CS बनना लगभग तय…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 30 जून 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक आज मंत्रालय में सुबह 11:30 बजे से होगी । इस बैठक में मुख्य सचिव की नियुक्ति के साथ कई अहम फैसले सरकार ले सकती है । माना जा रह है कि कैबिनेट में मुख्य सचिव की नियुक्ति के साथ और भी कई अहम फैसले होंगे ।

 

 

मुख्य सचिव की रिटायरमेंट की तारीख

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन की रिटायरमेंट की आज तारीख है । अमिताभ जैन ने 01 दिसंबर 2020 को पदभार संभाला था । तकरीबन 4 वर्ष वर्ष 6 माह की लंबी अवधि में बतौर मुख्य सचिव उनका कार्यकाल काफी अच्छा बीता है । कांग्रेस और बीजेपी सरकार में अमिताभ जैन बतौर मुख्य सचिव टीके रहे ।

नया CS कौन?

छत्तीसगढ़ का अगला मुख्य सचिव कौन होगा? इस सवाल का जवाब हो सकता है आज मिल जाए । वैसे हमारे सूत्र बता रहे हैं कि आईएएस मनोज पिंगुआ का नया मुख्य सचिव बनना तय है । मनोज पिंगुआ छत्तीसगढ़ कैडर के 1994 बैच के आईएएस अफसर है। वे दिल्ली के रहने वाले है और पोस्ट ग्रेजुऐशन के बाद यूपीएससी की सर्विस में आए हैं।

वर्तमान में मनोज कुमार पिंगुआ गृह, जेल, विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं। मनोज पिंगुआ वर्तमान में छत्तीसगढ़ आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं।

मनोज पिंगुआ लंबे समय से गृह और जेल विभाग के प्रमुख सचिव रहें। वे व्यावसायिक परीक्षा मंडल और माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष भी रहे हैं। मनोज पिंगुआ विभिन्न जिलों में कलेक्टर रहे। जांजगीर-चांपा जिला निर्माण के बाद वे दूसरे कलेक्टर बने।

पढ़ें   पीएम किसान सम्मान निधि: देशभर के 9 करोड़ किसानों को 18,640 करोड़, छत्तीसगढ़ के किसानों को मिले 498.83 करोड़

दिल्ली के रहने वाले मनोज पिंगुआ का जन्म 21 अगस्त 1969 को हुआ था। उन्होंने बीएससी बॉटनी के बाद एंथ्रोपोलोजी में एमएससी किया है। मनोज पिंगुआ के पास एक्जीक्यूटिव मास्टर्स ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन भी सिरैक्यूज यूनिवर्सिटी से किया है।

प्रोफ़ेशनल कैरियर:–

मनोज पिंगुआ विभिन्न जिलों में कलेक्टर रहें। जांजगीर– चांपा जिला निर्माण के बाद वे दूसरे कलेक्टर वहां के बने। जिले के पहले कलेक्टर डॉक्टर वीएस निरंजन 31 अक्टूबर सन 2000 को मध्यप्रदेश चले गए थे। उसके बाद मनोज पिंगुआ जांजगीर– चांपा जिले के दूसरे कलेक्टर बनें। वे धमतरी और सरगुजा कलेक्टर भी रहें।

मनोज पिंगुआ विभिन्न जिलों में कलेक्टर रहें फिर विभिन्न विभागों में पदस्थ रहे हैं। 2014 में मनोज पिंगुआ केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे। प्रतिनियुक्ति पर जाने से पहले पिंगुआ छत्तीसगढ़ में आदिम जाति विकास और सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव का पदभार संभाल रहे थे। उन्हें केंद्र में केंद्रीय जनजाति कार्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर प्रतिनियुक्ति मिली थी। 2016 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे ।

 

माध्यमिक शिक्षा मंडल व व्यापम के अध्यक्ष भी रहे

मनोज पिंगुआ लंबे समय से गृह व जेल विभाग के प्रमुख सचिव रहें। वे व्यायसायिक परीक्षा मंडल व माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष भी रहें हैं।

वर्तमान में आईएएस एसोशिएशन के अध्यक्ष हैं 

मनोज पिंगुआ वर्तमान में छत्तीसगढ़ आईएएस एसोशिएशन के अध्यक्ष हैं। अक्टूबर 21 से वे छत्तीसगढ़ आईएएस एसोशिएशन के अध्यक्ष हैं। छत्तीसगढ़ के आईएएस एसोसिएशन की कार्यकारिणी के गठन में वरिष्ठ आईएएस मनोज कुमार पिंगुआ को सर्वसम्मति से संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया है।

Share