21 Jul 2026, Tue

आज की बड़ी खबरें : CM VISHNUDEO SAI ग्रामोद्योग विभाग की लेंगे बैठक…विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह राजनांदगांव में बाटेंगे नियुक्ति पत्र…शिक्षकों का आज सड़क में प्रदर्शन…TRAIN टिकट से लेकर ATM से पैसा निकालने तक बदलेंगे कई नियम…पढ़ें आज की बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 01 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर और नवा रायपुर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिन की शुरुआत वे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से सुबह 11:00 बजे प्रस्थान कर मायरा रिसॉर्ट एंड कन्वेंशन सेंटर के लिए करेंगे।

 

 

मुख्यमंत्री का 11:30 बजे मायरा रिसॉर्ट एंड कन्वेंशन सेंटर में आगमन निर्धारित है, जहां वे “Chhattisgarh Industry Dialogue 2” में शामिल होंगे। यह संवाद सत्र दोपहर 1:00 बजे तक चलेगा। इसके पश्चात 1:00 से 1:30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा।

1:30 बजे मुख्यमंत्री वहां से प्रस्थान कर मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां 2:00 से 3:30 बजे तक कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे। इसके बाद 3:30 से 5:30 बजे तक ग्रामोद्योग विभाग की महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेंगे।

शाम 5:35 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय से पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर के लिए रवाना होंगे, जहां वे 6:00 से 7:00 बजे तक राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित “चिकित्सक सम्मान समारोह” में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह समारोह स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज वितरित करेंगे 165 नियुक्ति पत्र, NHM के अंतर्गत राजनांदगांव की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई रफ्तार

आज राजनांदगांव जिले के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक दिन होगा। विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत कुल 165 पदों पर नियुक्ति पत्रों का वितरण किया जाना है।

यह नियुक्ति प्रक्रिया पूरे प्रदेश में सबसे कम समय में पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई है। इन नियुक्तियों से राजनांदगांव जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नया जीवन मिलेगा, साथ ही युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के सशक्त अवसर भी प्राप्त होंगे।

इन नियुक्तियों के माध्यम से जिले के 17 शेष आयुष्मान आरोग्य मंदिर अब पूरी तरह से क्रियाशील हो जाएंगे। वहीं 54 नर्सिंग स्टाफ, 6 रेडियोग्राफर, 4 आयुष चिकित्सा अधिकारी, 2 दंत चिकित्सक, 3 काउंसलर, 1 मनोवैज्ञानिक, 14 पुरुष स्वास्थ्य संयोजक, 21 सचिवीय सहायक, 17 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, 21 एएनएम / एनएचएम, 3 परामर्शदाता (एनएचएम), 1 मनोवैज्ञानिक (एनएमएचपी), 2 डेंटल सर्जन, 1 टीबी स्वास्थ्य आगंतुक (एनटीईपी), 15 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, 1 तकनीकी सहायक (एनपीपीसीडी), 1 व्यक्तिगत सहायक (डीपीएचएन), 1 अटेंडेंट (एसए-एनएमएचपी), 1 डेंटल असिस्टेंट (एनयूएचएम), 1 नेत्र सहायक (एनयूएचएम), 1 प्रयोगशाला सहायक (आईडीएसपी) जैसे पदों की बहाली से स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।

पढ़ें   रायपुर: निकाय चुनाव की तैयारी तेज, छुट्टियां रद्द, 28 जनवरी तक खुले रहेंगे निगम दफ्तर, 11 काउंटरों पर अदेय प्रमाणपत्र उपलब्ध

छत्तीसगढ़ के शिक्षक आज हड़ताल कर हैं

छत्तीसगढ़ के 146 विकासखंडों में आज एक बार फिर हड़ताल होगा, सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर जबरदस्त नारेबाजी होगी, मंगलवार को शिक्षक स्कूलों में पढ़ाना छोड़ एक बार फिर सड़को पर उतरकर सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करेंगे।

शिक्षक साझा मंच छत्तीसगढ़ के प्रदेश संचालक संजय शर्मा, मनीष मिश्रा, केदार जैन, वीरेंद्र दुबे, विकास राजपूत एवं जाकेश साहू ने बताया कि शिक्षिका सोना साहू के तर्ज पर एरियर्स राशि सहित क्रमोन्नति वेतनमान, प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर पुरानी पेंशन बहाली सहित संपूर्ण लाभ, पदोन्नति में डीएड को भी मान्य किए जाने तथा वर्तमान में हुए युक्त युक्तिकरण रद्द कर 2008 का सेटअप लागू करने की मांग को लेकर कल प्रदेशभर के सड़कों में शिक्षकों का जनसैलाब उमड़ेगा।

आज से कई नियमों में होगा बदलाव

हर महीना नए बदलावों को लेकर आता है। इसी क्रम में आज यानी एक जुलाई से भी कुछ ऐसे नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका आप पर सीधे असर पड़ सकता है। इन बदलावों में एटीएम से सीमा से ज्यादा निकासी पर लगने वाला चार्ज, क्रेडिट कार्ड पर लगने वाला शुल्क, रेलवे से तत्काल टिकट बुकिंग और रेलवे किराए में फेरबदल आदि शामिल हैं। आज से जहां लंबी दूरी के रेलवे टिकट महंगे होंगे, वहीं आयकर रिटर्न भरने की तारीख भी बढ़ा दी गई है। ऐसे में आपको समय रहते ही इन नियमों के बारे में जान लेना चाहिए।

रेलवे से लंबी दूरी का सफर करना होगा महंगा

ट्रेन में AC और नॉन AC दोनों के टिकट दरों में वृद्धि होने वाली है । एसी के टिकट के दाम प्रति किलोमीटर एक पैसे व एसी क्लास के दो पैसे बढ़ाए गए हैं। वृद्धि 1,000 किमी से ज्यादा दूरी पर लागू होगी। द्वितीय श्रेणी में 500 किमी तक यात्रा के लिए कीमतों में बदलाव नहीं होगा। यात्रा 500 किमी से अधिक है तो प्रति किमी 0.5 पैसा अतिरिक्त देना होगा।

पढ़ें   बस्तर में नक्सलवाद की कमर टूटी: ₹24 लाख के इनामी समेत 9 माओवादियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले – अब बंदूक नहीं, विकास बनेगा नई पहचान

 

बिना आधार अब नहीं मिलेगा तत्काल टिकट

अब तत्काल टिकट सिर्फ उन्हीं यात्रियों को मिलेगा, जिनका आईआरसीटीसी अकाउंट आधार से लिंक है। जुलाई से ओटीपी आधारित प्रमाणीकरण जरूरी होगा, जो आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आएगा। रेलवे एजेंट तत्काल बुकिंग शुरू होने के पहले 30 मिनट तक टिकट नहीं बुक कर पाएंगे।

जीएसटी रिटर्न की प्रक्रिया में संशोधन

जीएसटी रिटर्न दाखिल करने में देरी या गलतियों पर सख्त कार्रवाई होगी। जीएसटीआर-3बी फॉर्म बिना संशोधन वाला होगा। यानी इसमें टैक्स विवरण जीएसटीआर-1, 1ए से स्वतः भर जाएगा और करदाता खुद संशोधित नहीं कर सकेंगे। बदलाव कर व्यवस्था में पारदर्शिता के उद्देश्य से लागू किया जा रहा है।

क्रेडिट कार्ड, एटीएम निकासी जैसे शुल्क बदलेंगे

कोटक, आईसीआईसीआई, एक्सिस और एचडीएफसी सहित कई बैंकों ने बचत खाते की ब्याज दरों, एटीएम से तय समय से ज्यादा मासिक निकासी पर ज्यादा शुल्क और क्रेडिट कार्ड की फीस में बदलाव किए हैं। इससे ग्राहकों की जेब पर असर होगा।

 

बैंकिंग नियमों में बदलाव
एचडीएफसी बैंक- ऑनलाइन गेमिंग पर शुल्क:
गेमिंग ऐप पर हर महीने ₹10,000 से ज्यादा खर्च करने पर 1 फीसदी अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

वॉलेट ट्रांसफर शुल्क:
पेटीएम जैसे थर्ड पार्टी वॉलेट में ₹10,000 से अधिक ट्रांसफर पर 1 फीसदी शुल्क लगेगा।

पुराने वाहनों पर फ्यूल प्रतिबंध
आज से राष्ट्रीय राजधानी में 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल वाहनों को ईंधन नहीं मिलेगा। सार्वजनिक स्थानों पर पाए जाने पर ऐसे वाहनों को जब्त कर सीधे स्क्रैप यार्ड भेजा जाएगा और चार पहिया वाहनों पर 10,000 और दोपहिया पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन 
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन किया है। आज से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 58.50 रुपये की कटौती की गई है। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की खुदरा बिक्री कीमत 1 जुलाई से 1665 रुपये है। वहीं, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

 

 

Share