6 Jun 2026, Sat
Breaking

घर में घुसकर फेरीवाले आदिल और आरिफ ने लड़की को दिखाया प्राइवेट पार्ट : लड़की बोली : “प्राइवेट पार्ट दिखाया, रेप की कोशिश की…’ पुलिस ने आदिल को पकड़ा, छत्तीसगढ़ की घटना

• दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम

• पुलिस की टीम ने बाहरी व्यक्तियों की पूछताछ की

कोंडागांव, 01 जुलाई 2025

 

 

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में फेरी वाले ने घर में घुसकर युवती से रेप की कोशिश की है। घटना 30 जून दोपहर की है। युवती को बुखार था तो वह घर में अकेली थी, बाकी सदस्य खेती करने गए थे। तभी 2 लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पीड़िता के मुताबिक, दोपहर के वक्त दो लोग फेरी वाले बनकर उसके घर पहुंचे। वे घर के अंदर तक चले गए। उन्होंने गैस चूल्हा बेचने की बात की। युवती के मना करने पर एक आरोपी ने उसे अकेला पाकर खुद के कपड़े उतारे और उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया।

पीड़िता ने इसका विरोध किया और आरोपी को धकेला, इस दौरान दूसरा आरोपी बाहर खड़ा रहा। युवती के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने बाहर खड़े युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भाग निकला। आरोपी आदिल को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया, वह यूपी के मेरठ का रहने वाला है।

पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि दोपहर 12 बजे गैस चूल्हा वाले आए थे, जबरदस्ती खरीदने की बात कह रहे थे, जब मैंने मना किया तो मेरे साथ जबरदस्ती करना चाह रहे थे। मेरे जोर-जोर से चिल्लाने पर आसपास लोग पहुंचे तब दोनों वहां से भाग निकले, अभी तक एक आरोपी पकड़ में आया है।

आदिवासी समाज के युवा नेता येतेन्द्र सलाम ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाया हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस हमेशा घटना के बाद ही एक्शन में आती है। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में बहन-बेटियों के साथ छेड़छाड़ का यह पहला मामला नहीं है। गांव में उत्तरप्रदेश और मेरठ के लोग ज्यादा आते हैं। 20-25 लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

पढ़ें   CG में पत्रकार प्रेस परिषद का गठन : रविश अग्रवाल को मिली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी, प्रमोद मिश्रा को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी, पत्रकार बोले : "पत्रकारिता क्षेत्र में लंबे अनुभव का मिलेगा लाभ"

दूसरे की तलाश जारी

एडिशनल एसपी कोंडागांव कौशलेन्द्र देव पटेल ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे की तलाश जारी है। पुलिस ने अब तक 70 से अधिक संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। उनकी पहचान की जा रही है।

संदिग्ध लोगों की जांच

वहीं, कोंडागांव पुलिस ने बाहरी राज्यों के कई संदिग्ध लोगों को पकड़ा है। जो बिना जानकारी के रह रहे थे। बीते दो दिनों में पुलिस ने 74 संदिग्ध बाहरी लोगों की पहचान की। इनमें से चार मुख्य संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं। इनके पास से मिले आधार कार्ड, वोटर आईडी और निवास प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं।

Share

 

 

 

 

 

You Missed