8 Mar 2026, Sun

BJP का प्रशिक्षण शिविर : तीन दिनों के शिविर में शामिल होंगे अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान और शिवप्रकाश, तैयारी को लेकर संगठन महामंत्री पवन साय और मंत्री ओ पी चौधरी ने ली बैठक

मैनपाट, 01 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसद और विधायकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण (BJP training camp) की तैयारी को लेकर मैनपाट के शैला रिसॉर्ट में मंगलवार को बैठक हुई। इसमें भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद चिंतामणि महाराज, जिला संगठन प्रभारी ज्योतिनंद दुबे, अध्यक्ष पर्यटन मंडल नीलू शर्मा, अध्यक्ष गृह निर्माण मंडल अनुराग सिंहदेव, विधायक राजेश अग्रवाल, प्रबोध मिंज, रामकुमार टोप्पो, जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, महापौर मंजूषा भगत एवं जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि 7 से 9 जुलाई तक भाजपा सांसदों एवं विधायकों का प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर (BJP training camp) का आयोजन सरगुजा जिले के मैनपाट में होगा। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय तथा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित वरिष्ठ भाजपा नेतागण शामिल होंगे।

व्यवस्था समिति को संबोधित करते हुए पवन साय ने कहा कि भाजपा की रीति, नीति, सिद्धांत तथा कार्य पद्धति को प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों (BJP training camp) तक पहुंचाती है, ताकि भाजपा का कार्यकर्ता प्रशिक्षित होकर पार्टी के लिए अपना योगदान दे सके। साथ ही एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में देश की सेवा कर सके।

उन्होंने कहा कि ऐसा कोई दूसरा राजनीतिक दल नहीं है जो भाजपा की तरह अपने कार्यकर्ता पदाधिकारियों को विधिवत प्रशिक्षण प्रदान करता हो। उन्होंने इस 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर (BJP trainning camp) में विभिन्न व्यस्थाओं में लगे कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निर्वहन करने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण शिविर प्रभारी अखिलेश सोनी ने विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी तथा टीम वर्क के साथ आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष ने किया।

पढ़ें   CG में शिक्षक गिरफ्तार : युवक से नौकरी लगाने के नाम पर लिया पैसा, शिक्षक की नौकरी लगाने के नाम पर मांगया था पैसा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि पूरे प्रदेश में केवल सरगुजा को ही प्रशिक्षण वर्ग कराने का अवसर मिला है। यह न केवल सरगुजा के भाजपा कार्यकर्ताओं (BJP training camp) के लिए हर्ष का विषय है बल्कि प्रभारी मंत्री होने के नाते मेरे लिए भी बड़े सौभाग्य की बात है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी व्यवस्था प्रभारी अपने दायित्वों के प्रति सजग रहें तथा इस आयोजन को सफल बनाने में सम्पूर्ण योगदान दें।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed