7 Sep 2026, Mon
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय बिलासपुर और रायपुर के कार्यक्रमों में होंगे शामिल…DEPUTY CM अरुण साव बिलासपुर के प्रवास पर…विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर रायपुर में कार्यक्रम…गोदावरी इस्पात में हादसे की जांच के लिए CONGRESS ने बनाई जांच टीम…15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 27 सितंबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर और रायपुर के कार्यक्रमों में शामिल होंगे।  तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 9 बजकर 10 मिनट में रायपुर से हेलीकॉप्टर से उड़ान भरेंगे और 10 बजे बिलासा देवी केेंवट एयरपोर्ट में लैंड करेंगे । इसके बाद बिलासपुर हाइकोर्ट में Silver Jubliee Celebration कार्यक्रम में शामिल होंगे । इस कार्यक्रम के बाद सरस्वती शिशु मंदिर कोनी पहुंचकर मेधावी छात्रों का सम्मान करेंगे । इस कार्यक्रम के बाद रायपुर लौट आएंगे । रायपुर में विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर मायरा रिसॉर्ट, रायपुर के कार्यक्रम में शामिल होंगे ।

 

 

DEPUTY CM अरुण साव बिलासपुर प्रवास पर

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज बिलासपुर के प्रवास पर रहेंगे।  तय कार्यक्रम के मुताबिक बिलासपुर हाइकोर्ट में Silver Jubliee Celebration कार्यक्रम में शामिल होंगे । इस कार्यक्रम के बाद सरस्वती शिशु मंदिर कोनी पहुंचकर मेधावी छात्रों के सम्मान और उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे । रात्रि विश्राम बिलासपुर में ही करेंगे ।

विश्व पर्यटन दिवस आज

विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर आज रायपुर के मायरा रिसॉर्ट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के साथ कई मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस ने बनाई जांच समिति

रायपुर के सिलतरा के गोदावरी इस्पात में हुए भीषण हादसे की जांच को लेकर कांग्रेस पार्टी ने 6 सदस्यों की जांच समिति बनाई है । इस समिति में धनेंद्र साहू को संयोजक बनाया गया है और छाया वर्मा, अनिता शर्मा, दीपक मिश्रा, नंदलाल देवांगन को जांच दल में रखा गया है ।

पढ़ें   CG में IFS अफसरों की हुई पदोन्नति : अंग्रेजी नव वर्ष के पहले दिन IFS अफसरों को पदोन्नति की सौगात...इन IFS अफसरों को मिला पदोन्नति का लाभ

आज प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, रायगढ़, सारंगढ़, बिलाईगढ़, बस्तर, कोंडागांव और कांकेर में हल्की से भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने इन सभी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने गरज-चमक की भी आशंका जताई है।

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed