12 Mar 2026, Thu
Breaking

CG मौसम अलर्ट : 7 जिलों में फ्लैश फ्लड का रेड अलर्ट, अगले तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी, रायपुर समेत कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 4 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है और इसके चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में लगातार वर्षा हो रही है। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही प्रदेश के सात जिलों में फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) की आशंका जताई गई है।

इन जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा

मौसम विभाग ने कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बिलासपुर, सरगुजा, कोरबा और जशपुर जिलों में अगले 24 घंटों के भीतर बाढ़ की चेतावनी दी है। इन क्षेत्रों में लगातार बारिश से मिट्टी पूरी तरह गीली हो चुकी है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव या अचानक बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। चिंता के क्षेत्र (‘Area of Concern’) वाले क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

बारिश का दौर रहेगा जारी

मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक मानसून की सक्रियता बनी रहेगी। विशेषकर 6 और 7 जुलाई को उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में वर्षा की तीव्रता बढ़ सकती है। इस दौरान कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। आने वाले तीन दिनों तक बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में तेज बारिश का अनुमान है।

पिछले 24 घंटे की स्थिति

सक्ती, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, महासमुंद, जशपुर और सुकमा जिलों में अधिकांश स्थानों पर बारिश हुई, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान अंबिकापुर में 29.2 डिग्री और सबसे कम दुर्ग में 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पढ़ें   CM विष्णुदेव साय हेलीकॉप्टर से रवाना : किसी भी जिले के किसी भी गांव में कर सकता है हेलीकॉप्टर लैंड, आमजन से बात कर करेंगे समस्याओं का समाधान

राजधानी रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

अगले 3 घंटे का अलर्ट

राजनांदगांव, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर और कोरिया जिलों में अगले तीन घंटों के दौरान तेज हवा (30-40 किमी/घंटा), मेघगर्जन और मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

सावधानी ही सुरक्षा

राज्य सरकार और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम की चेतावनियों को गंभीरता से लें, विशेषकर निचले और जलग्रहण क्षेत्रों में रहने वाले लोग सतर्क रहें। बिना आवश्यकता घर से बाहर निकलने से बचें और बिजली गिरने की संभावना वाले समय में सुरक्षित स्थानों पर रहें।

आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन या आपदा प्रबंधन टीम से संपर्क करें।


Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed