8 Mar 2026, Sun

जयपुर से शादी, दिल्ली में गिरफ्तारी: महादेव सट्टा घोटाले के मुख्य आरोपी सौरभ आहूजा की शाही शादी में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंडप छोड़ भागा दूल्हा

मीडिया 24 डेस्क

रायपुर/जयपुर, 07 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सौरभ आहूजा को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। ईडी की रायपुर टीम को इनपुट मिला था कि महादेव सट्टा सिंडिकेट का बड़ा चेहरा सौरभ जयपुर के फेयरमाउंट होटल में गुपचुप तरीके से शादी कर रहा है। इसके बाद टीम ने शादी स्थल पर छापा मारा।

जानकारी के अनुसार, शादी समारोह पूरी तरह से शाही अंदाज में आयोजित किया गया था। होटल के 120 कमरे तीन दिनों तक बुक थे और हर कमरे का किराया ₹20,000 प्रति रात था। शादी में बॉलीवुड हस्तियों से लेकर भिलाई, रायपुर, और अन्य शहरों से आए 100 से अधिक वीआईपी मेहमान शामिल हुए। इनमें राइस मिलर्स, सराफा व्यापारी, ऑयल डीलर और मेडिकल स्टोर संचालक शामिल थे।

मंडप छोड़कर भागा दूल्हा

ईडी की भनक लगते ही सौरभ आहूजा शादी का मंडप, दुल्हन और मेहमानों को छोड़कर भाग गया। हालांकि, ईडी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दिल्ली में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ सहयोगी प्रणवेंद्र और तीन अन्य को भी हिरासत में लिया गया है।

जब्ती और समन

कार्रवाई के दौरान ईडी ने मोबाइल फोन, लैपटॉप और कई डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं। सभी आरोपियों को 4 जुलाई को रायपुर ईडी दफ्तर में पेश होने का समन भेजा गया है। सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में कई और रसूखदारों पर शिकंजा कस सकता है।

महादेव सट्टा सिंडिकेट क्या है?

महादेव ऐप एक अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क है, जिसका संचालन दुबई से किया जाता है। यह ऐप हजारों करोड़ रुपये के काले धन को भारत और विदेशों में सर्कुलेट करने का माध्यम बना। छत्तीसगढ़, दिल्ली, महाराष्ट्र, झारखंड सहित कई राज्यों में इसके लिंक पाए गए हैं। सौरभ आहूजा को इस नेटवर्क का मुख्य लाइजनर माना जाता है।

पढ़ें   CM Vishnudev Sai ने निभाई परंपरा: चंद्रग्रहण से पहले गौमाता को गुड़-रोटी खिलाई, बोले- गौ सेवा से मिलती है सच्ची शांति और सकारात्मक ऊर्जा

ईडी का रुख सख्त

ईडी अब उन कारोबारियों की जांच में जुटी है जो इस शादी में शामिल हुए थे या सट्टा नेटवर्क से किसी न किसी रूप में जुड़े हैं। इस हाई-प्रोफाइल छापेमारी और गिरफ्तारी से महादेव घोटाले की जांच को नया मोड़ मिल गया है।

सूत्रों का दावा है कि जल्द ही कुछ और बड़े नामों का खुलासा हो सकता है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed