6 Jun 2026, Sat

डोंगरगढ़ में मां बमलेश्वरी पहाड़ी से खिसकी विशाल चट्टान : टूटी 500 सीढ़ियां, बाल-बाल बचे श्रद्धालु – बारूदी ब्लास्टिंग और पेड़ों की कटाई पर उठा सवाल

मीडिया 24 डेस्क

राजनांदगांव, 10 जुलाई 2025

डोंगरगढ़ स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल मां बमलेश्वरी पहाड़ी से 7 जुलाई को एक विशाल चट्टान खिसककर नीचे गिर गई। इस हादसे से न सिर्फ कई पेड़ धराशायी हो गए, बल्कि रणचंडी मंदिर की ओर जाने वाली लगभग 500 सीढ़ियों का ऊपरी हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सौभाग्य से इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह घटना श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

 

 

स्थानीय निवासी मान बाई नेताम ने बताया कि सुबह बादल गरजने जैसी तेज आवाज सुनाई दी। जब बाहर निकलकर देखा तो पहाड़ी से चट्टानें गिर रही थीं। नेताम के अनुसार वह बचपन से यहां रह रही हैं, लेकिन इस तरह की घटना पहले कभी नहीं देखी।

ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने इस हादसे के पीछे बारूदी ब्लास्टिंग और अवैज्ञानिक निर्माण कार्यों को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि पहाड़ी पर की गई ब्लास्टिंग और पत्थरों की कटाई ने पहाड़ी की प्राकृतिक संरचना को कमजोर कर दिया है। इसके साथ ही अंधाधुंध पेड़ों की कटाई ने भी संतुलन बिगाड़ने में योगदान दिया है।

कोई जनहानि नहीं, रास्ता साफ

वन परिक्षेत्र अधिकारी भूपेंद्र उइके ने जानकारी दी कि हादसे के बाद गिरे पेड़ों और चट्टानों को हटाकर दर्शन मार्ग को साफ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि गिरी हुई बड़ी चट्टान को हटाना संभव नहीं है, लेकिन राहत की बात यह है कि किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई। विभाग इस घटना की जांच करेगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा।

पढ़ें   प्रधानमंत्री मोदी का 1 नवंबर छत्तीसगढ़ दौरा: नए विधानसभा भवन का लोकार्पण, राज्योत्सव और पांच प्रमुख कार्यक्रम होंगे शामिल, अपर मुख्य सचिव पिंगुआ ने तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

ट्रस्ट समिति की चुप्पी पर सवाल

गौरतलब है कि मां बमलेश्वरी मंदिर में हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। इस प्रकार की घटना उनके लिए एक बड़ा खतरा बन सकती है। फिलहाल मंदिर ट्रस्ट समिति का चुनाव चल रहा है, जिससे इतनी बड़ी घटना के बावजूद ट्रस्ट की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यह चुप्पी श्रद्धालुओं के बीच चिंता का कारण बन रही है।

संरक्षण की दरकार

यह घटना स्पष्ट संकेत देती है कि बमलेश्वरी पहाड़ी की सुरक्षा और संरचना को लेकर गंभीर पहल की आवश्यकता है। प्रशासन, मंदिर ट्रस्ट, पर्यावरण मंत्रालय और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मिलकर टिकाऊ व पर्यावरण के अनुकूल उपाय करने होंगे, ताकि इस पावन स्थल की धार्मिक महत्ता और प्राकृतिक सौंदर्य दोनों को सुरक्षित रखा जा सके।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.