8 Mar 2026, Sun
Breaking

सरगुजा में नशीली दवाओं की तस्करी का भंडाफोड़: लग्जरी कार से बरामद हुए 2,413 इंजेक्शन, एक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

मीडिया 24 डेस्क

सरगुजा, 11 जुलाई 2025

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आबकारी विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। विभागीय उड़नदस्ता टीम ने एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में लगभग 4 लाख 35 हजार रुपये मूल्य के 2,413 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। मौके से एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य तस्कर फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आबकारी उड़नदस्ता को सूचना मिली थी कि थाना मणिपुर क्षेत्र के सुंदरपुर वेयरहाउस के पास एक सफेद हुंडई वरना कार में दो व्यक्ति नशीले इंजेक्शन की सप्लाई करने वाले हैं। टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर दबिश दी, जहां टीम को देख मुख्य आरोपी देवेंद्र सिंह मौके से फरार हो गया। उसका साथी गंगाराम मुंडा को गिरफ्तार कर लिया गया।

कार की तलाशी में 2,413 नग नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत 4.35 लाख रुपये बताई गई है। फिलहाल आबकारी विभाग ने गंगाराम मुंडा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार मुख्य आरोपी देवेंद्र सिंह की तलाश की जा रही है।

आबकारी विभाग की यह कार्रवाई नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को मजबूती देने वाली है। विभाग ने आमजन से अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल अधिकारियों को दें, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाया जा सके।

Share
पढ़ें   कांग्रेस पर कश्यप का बड़ा हमला : जिन पर विधायकों की चोरी का आरोप, वही वोट चोरी की बात कर रहे – राहुल गांधी लगातार झूठ बोल रहे, पायलट कांग्रेस का विमान उड़ाने में नाकाम

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed