प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 12 जुलाई 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम पीएसवाय एजुकेशन एवं रिसर्च फेडरेशन के द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें शिक्षा और शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे अपने निवास सिविल लाइन, रायपुर से प्रस्थान करेंगे और 11:50 बजे कार्यक्रम स्थल पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे। वे समारोह में लगभग एक घंटे तक उपस्थित रहेंगे और दोपहर 1:00 बजे के पश्चात कार्यक्रम स्थल से रवाना होकर पुनः 1:20 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
यह आयोजन प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और शोध को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। मुख्यमंत्री की उपस्थिति इस बात को रेखांकित करती है कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।





