8 Mar 2026, Sun

CSR मद को लेकर विधानसभा में सवाल : किरण सिंह देव ने मंत्री से किया सवाल, तो नेता प्रतिपक्ष ने जांच कराने को लेकर किया सवाल

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 15 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन CSR (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) मद को लेकर प्रश्नकाल के दौरान सरकार को विपक्ष के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। सबसे पहला सवाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक किरण सिंह देव ने उठाया। उन्होंने पूछा कि वर्ष 2022 से 20 जून 2025 तक बस्तर संभाग के किन-किन उद्योगों से कितनी राशि CSR मद में प्राप्त हुई?

प्रश्न के जवाब में संबंधित मंत्री ने बताया कि बस्तर संभाग के सात जिलों — सुकमा, कांकेर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर और बस्तर — में संचालित उद्योगों से कुल ₹10,461.10 लाख (104.61 करोड़ रुपए) की राशि CSR मद में प्राप्त हुई है।

इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मंत्री से कहा कि वे सभी विस्तृत जानकारी लिखित रूप में विधायक को उपलब्ध कराएं।

वहीं इस विषय को आगे बढ़ाते हुए नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सरकार से पूछा कि भूपेश बघेल सरकार में CSR मद में कितनी राशि प्राप्त होती थी और अब कितनी हो रही है? उन्होंने CSR फंड के तुलनात्मक आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग की।

इस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि पूर्व सरकार और वर्तमान सरकार के दौरान CSR मद में प्राप्त राशि का तुलनात्मक ब्यौरा सदन में प्रस्तुत किया जाएगा।

सदन में इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि CSR फंड के उपयोग में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है, जबकि सरकार ने सभी प्रक्रिया को नियमबद्ध और जिलों की प्राथमिकताओं के अनुसार बताया।

Share
पढ़ें   बस्तर का अनोखा ‘लव मंदिर’: प्रेमिका की फोटो और चिट्ठी चढ़ाते हैं प्रेमी, बिछड़े प्यार को मिलाने की मान्यता; लड़कियों की एंट्री बैन, वैलेंटाइन डे पर उमड़ती है भीड़

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed