13 Mar 2026, Fri
Breaking

ईडी छापे पर सियासत गरमाई: भूपेश बघेल के बयान पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का पलटवार, बोले– “देश की संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 18 जुलाई 2025

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के बाद अब इस मुद्दे पर सियासत गर्म हो गई है। भूपेश बघेल द्वारा दिए गए तीखे बयान पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने पलटवार करते हुए इसे “संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास” करार दिया है।

विधानसभा सत्र से पहले मीडिया से बातचीत में विजय शर्मा ने कहा, “ED एक केंद्रीय जांच एजेंसी है और वो वही काम कर रही है, जो पूर्ववर्ती सरकार में हुए भ्रष्टाचार की जांच से जुड़ा है। शराब घोटाला यहीं हुआ था, उसका कॉन्सेप्ट दिल्ली और झारखंड तक भी गया। यही वजह है कि ईडी की कार्रवाई हुई है।”

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को नसीहत देते हुए कहा, “देश की बड़ी संस्थाओं को लेकर इस तरह की बयानबाजी करना तंत्र को कमजोर करता है। उन्हें वह समय याद करना चाहिए जब 1975 में आपातकाल लगा था। जब इलेक्शन कमीशन को कोई नहीं जानता था और कैसे उसका इस्तेमाल किया गया था। आज वही लोग संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं।”

विपक्ष द्वारा विधानसभा में शराब घोटाले को उठाए जाने को लेकर विजय शर्मा ने कहा, “विष्णु देव सरकार में विपक्ष के किसी भी तार्किक मुद्दे पर विरोध का स्वागत है। हम लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास रखते हैं।”

गौरतलब है कि ईडी की छापेमारी के बाद भूपेश बघेल ने मीडिया से कहा था, “आज मेरे बेटे का जन्मदिन है। पिछले साल मेरे जन्मदिन पर ईडी भेजी गई थी। आज विधानसभा में अडानी का मामला उठना है, इसलिए मोदी-शाह ने अपने मालिक को खुश करने के लिए ईडी को मेरे घर भेज दिया है।”

भूपेश बघेल के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नया बवाल खड़ा हो गया है और सत्ता-विपक्ष के बीच बयानबाज़ी और तीखी होती जा रही है।

Share
पढ़ें   मंत्री केदार कश्यप नें प्रदेश स्तरीय कृषि सहकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का किया शुभारंभ, कहा - सहकार से समृद्धि की परिकल्पना को साकार करने से होगी प्रदेश और देश की समृद्धि

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed