23 Jul 2026, Thu

युक्तियुक्तकरण को लेकर CONGRESS के प्रदर्शन पर CM का पलटवार : युक्तिकरण को लेकर CM बोले :”…उनकी सरकार में TRANSFER की नीति जो ये लोग अपनाए, उससे लगभग 300 स्कूल शिक्षक विहीन हो गई…कई विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या विद्यार्थियों से ज्यादा…युक्तिकरण तो होगा ही…”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 03 जून 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने युक्तियुक्तकरण पर कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है । कांग्रेस के प्रदर्शन पर सीएम ने कहा कि वो कुछ भी करें… उनका काम है, लेकिन युक्तिकरण तो छात्रों के हित में है । सीएम ने कहा कि उनके कार्यकाल में तो लगभग 300 स्कूल शिक्षक विहीन हो गए और कई स्कूलों में शिक्षकों की संख्या विद्यार्थियों से ज्यादा है । ऐसे में परेशानी उनको हो रही है, जिनका ग्रामीण क्षेत्र में हो रहा है । सीएम ने कहा कि छात्रों के हित में, शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए युक्तियुक्तकरण आवश्यक है ।

 

 

आपको बताते चलें कि PCC चीफ दीपक बैज ने कहा है कि, कांग्रेस पार्टी शिक्षा न्याय यात्रा के माध्यम से इस निर्णय के विरोध में प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करेगी। 5, 6, 7 जून को सभी जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। 9, 10, 11 जून सभी ब्लॉकों में BEO कार्यालयों का घेराव होगा। वहीं अगले चरण में DEO कार्यालयों की ओर यात्रा कर प्रदर्शन किया जाएगा।

Share
पढ़ें   राज्य में बीएड डिग्री वाले क्यों महीनों से प्रदर्शन की राह पर हैं? 3000 परिवारों के भविष्य का सवाल