9 Mar 2026, Mon
Breaking

जन्मदिन के दिन Ex CM के बेटे को ED ने लिया हिरासत में : शराब घोटाले में चैतन्य बघेल को ED ने लिया हिरासत में, कार्यकर्ताओं की भीड़ गाड़ी के आगे खड़ी, कांग्रेस के सभी विधायक जायेंगे ED कार्यालय

प्रमोद मिश्रा

रायपुर/भिलाई, 18 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है. ईडी ने भूपेश बघेल के परिसरों पर शुक्रवार को फिर छापेमारी की.  यह छापेमारी उनके बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ कथित शराब घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में की गई. बताया जा रहा है कि मामले में नये साक्ष्य मिलने के बाद ईडी ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दुर्ग जिले के भिलाई शहर में स्थित बघेल के आवास पर छापा मारा. यह पिता-पुत्र का साझा आवास है । आपको बताते चलें कि आज ही चैतन्य बघेल का जन्मदिन भी है ।

 

शुक्रवार सुबह-सुबह प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निजी निवास स्थान पर दबिश दी है। इसकी जानकारी भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट कर दी है। भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर लिखा कि ‘ED’ आ गई। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठाना था। भिलाई निवास में “साहेब” ने ED भेज दी है। भूपेश बघेल ED रेड के बीच विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए निकल गए हैं।

सभी विधायक जायेंगे ED कार्यालय

इस गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस के सभी विधायक ED कार्यालय जा सकते हैं । भूपेश बघेल ने कहा कि जहां भी चैतन्य को लेकर जाया जाएगा, वहां हम सभी विधायक जायेंगे ।

Share
पढ़ें   राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा के प्रयासों से तिल्दा नगर पालिका में 44 विकास कार्यों हेतु 3 करोड़ 1 लाख रुपये की स्वीकृति, अधोसंरचना के तेजी से विकास के लिए सरकार ने दिखाई प्रतिबद्धता

 

 

 

 

 

You Missed