9 Sep 2026, Wed
Breaking

CG में बोरे बासी घोटाला : कांग्रेस सरकार में हुई कथित बोरे बासी घोटाले की जांच करेगी विधायकों की समिति, MLA राजेश मूणत ने उठाया मुद्दा, बोले : “एक प्लेट 1700 रुपए पड़ा…एक ही एजेंसी को सब काम देने के पीछे क्या षडयंत्र…”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 18 जून 2025

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार में हुए कथित बोरे बासी घोटाले को लेकर आज सदन में विधायक राजेश मूणत, अजय चंद्राकर और धर्मजीत सिंह काफी गर्म नजर आए । तीनों विधायकों ने एक सूर में मांग करते कहा कि इतने बड़े घोटाले की जांच विधायकों की एक समिति बनाकर जांच करनी चाहिए । उनकी इस मांग पर श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने सदन में घोषणा कि और कहा कि इस मामले को लेकर विधायकों की एक टीम बनाकर जांच की जाएगी ।

 

 

दरअसल, छत्तीसगढ़ी खानपान (Chhattisgarh Food) को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए भूपेश बघेल सरकार (Bhupesh Baghel Government) में कई आयोजन हुए उसमें से एक बोरे बासी दिवस (Bore Basi Diwas) का आयोजन था । 1 मई 2023 को आयोजित हुए बोरे बासी दिवस को लेकर करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है । RTI से मिली जानकारी में  5 घंटे में 8 करोड़ खर्च कर दिए गए जितने लोग कार्यक्रम में आये उससे ज्यादा का भुगतान हो गया इस कार्यक्रम में 4 डोम बने और 6 डोम का भुगतान हो गया इसको लेकर अब भारतीय जनता पार्टी हमलावर है ।

यह है मामला

य भूपेश सरकार के कार्यकाल में बोरेबासी दिवस के आयोजन की गई थी  । RTI से मिली जानकारी में खुलासा हुआ है कि 5 घंटे के कार्यक्रम में 8 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए । VIP गेस्ट के लिए 1500 रुपये प्रति थाली का भुगतान हुआ 8 रुपये की पानी की बोतल के लिए 18 रुपये का बिल बना । डोम का किराया ही 1 करोड़ 10 लाख रुपये किया गया ।

पढ़ें   जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने अमित जोगी को दोषी ठहराया, सतीश जग्गी बोले- 23 साल की लड़ाई के बाद अंततः सत्य की जीत, पिता को सच्ची श्रद्धांजलि

यह रहा करप्शन का गणित

  • 6 डोम का किराया 1.1 करोड़ रुपए
  • 75 लाख का मजदूरों को खाना
  • 27 लाख रुपए पानी का भुगतान हुआ
  • 5 रुपए की पानी की बॉटल 18 रुपए में खरीदी गयी
  • 15 लाख रुपए का मोमेंटम अतिथियों को बांटे गए
  • ग्यारह लाख साउंड सिस्टम में खर्च हुए
  • 70 हज़ार रुपए के गुब्बारे उड़ गए
  • श्रमिकों का लाने 9.65 लाख रुपए हुए खर्च
  • पचास हज़ार मजदूरों को देश सौ रुपए के हिसाब से खाने का भुगतान
  • बारह लाख के छाछ का भुगतान
Share

 

 

 

 

 

You Missed