प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 18 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए “छत्तीसगढ़ मठ मंदिर विकास समिति, टाटीबंध, रायपुर” द्वारा मठ-मंदिरों के संरक्षण विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 19 जुलाई 2025 (शनिवार) को श्री राम मंदिर परिसर हॉल, रायपुर में आयोजित होगा।

कार्यशाला में देशभर के धर्म-संस्कृति एवं प्रशासनिक अनुभव से समृद्ध प्रबुद्धजनों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता होंगे – डॉ. कौशल कान्त मिश्रा, दिल्ली।
कार्यक्रम की विशिष्ट उपस्थिति में रहेंगे –
- नंदन जैन- प्रदेश कोषाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़
- राजेश मिश्रा, सेवानिवृत्त आईपीएस
- डॉ. विजय शंकर मिश्रा, प्रदेश संयोजक, सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ
कार्यक्रम शाम 4 बजे से रात्रि 7 बजे तक चलेगा, जिसमें मठ-मंदिरों की वर्तमान स्थिति, संरक्षित करने की रणनीति एवं सरकार-संस्था-संस्कृति के समन्वय पर विस्तृत विचार-विमर्श होगा।
छत्तीसगढ़ मठ मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष संजय कोपुलवार, उपाध्यक्ष वात्सल्य मूर्ति, मुकेश तिवारी, सचिव वैभव वैष्णव, सह सचिव मनीष श्रीवास्तव व अंकित द्विवेदी, तथा सदस्य प्रदीप मिश्रा, आलोक मेंढी, मंजुल मयंक श्रीवास्तव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सतत प्रयासरत हैं।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुजनों व सामाजिक कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में सहपरिवार उपस्थित होकर इस सांस्कृतिक प्रयास को सफल बनाने की अपील की है।





