धर्म डेस्क
रायपुर, 21 जुलाई 2025

वैदिक पंचांग के अनुसार 21 जुलाई 2025, सोमवार को सावन माह का दूसरा सोमवार पड़ रहा है। यह दिन देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस दिन शिवभक्त पूजा, व्रत और रुद्राभिषेक के माध्यम से भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का प्रयास करते हैं।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सावन सोमवार को राशि अनुसार विशेष मंत्रों का जाप करने से चंद्रमा और शुक्र जैसे ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है, साथ ही शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं। इससे न केवल आध्यात्मिक उन्नति होती है बल्कि करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक जीवन में भी सकारात्मक परिवर्तन आता है।
अगर आप भी मनचाही मुराद पाना चाहते हैं तो सावन सोमवार को अपनी राशि के अनुसार नीचे बताए गए मंत्रों का जाप करें—
🔯 राशि अनुसार शिव मंत्र 🔯
♈ मेष राशि:
👉 ॐ महाकालाय नमः
👉 ॐ गौरीयै नमः
♉ वृषभ राशि:
👉 ॐ विषधारिणे नमः
👉 ॐ परमायै नमः
♊ मिथुन राशि:
👉 ॐ विश्वनाथाय नमः
👉 ॐ ईशायै नमः
♋ कर्क राशि:
👉 ॐ अनादिदेवाय नमः
👉 ॐ पार्वत्यै नमः
♌ सिंह राशि:
👉 ॐ उमापतये नमः
👉 ॐ जगन्मात्रे नमः
♍ कन्या राशि:
👉 ॐ विरूपाक्षाय नमः
👉 ॐ चामुण्डायै नमः
♎ तुला राशि:
👉 ॐ शङ्कराय नमः
👉 ॐ महागौर्यै नमः
♏ वृश्चिक राशि:
👉 ॐ शूलपाणिने नमः
👉 ॐ नारायण्यै नमः
♐ धनु राशि:
👉 ॐ शिपिविष्टाय नमः
👉 ॐ अन्नपूर्णायै नमः
♑ मकर राशि:
👉 ॐ श्रीकण्ठाय नमः
👉 ॐ नित्यायै नमः
♒ कुंभ राशि:
👉 ॐ भवाय नमः
👉 ॐ वरमंत्रायै नमः
♓ मीन राशि:
👉 ॐ शिवप्रियाय नमः
👉 ॐ वरदायै नमः
🕉️ उपाय और पूजा विधि सुझाव:
- सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें और बेलपत्र, धतूरा, शुद्ध जल से शिवलिंग का अभिषेक करें।
- इन मंत्रों का जाप कम से कम 108 बार रुद्राक्ष माला से करें।
- व्रत रखने वाले केवल फलाहार करें और दिनभर भगवान शिव का स्मरण करें।
🙏 यह सावन सोमवार आपके जीवन में शांति, समृद्धि और स्वास्थ्य लेकर आए – ऐसी महादेव से प्रार्थना है।
हर हर महादेव!





