6 Jun 2026, Sat

थाना प्रभारी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर की आत्महत्या की कोशिश : अस्पताल में गंभीर हालत में थाना प्रभारी भर्ती, पुलिस विभाग के अधिकारी पहुंचे अस्पताल

• थाना प्रभारी ने घर में खाया जहर

• पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, आला अधिकारी पहुंचे अस्पताल

• अस्पताल में इलाज जारी

 

 

भोपाल, 21 जुलाई 2025

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां निशातपुरा थाने के थाना प्रभारी रूपेश दुबे ने अपने घर में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उन्हें गंभीर हालत में नेशनल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर्स इलाज कर रहे हैं। टीआई के जहर खाने की खबर फैलते ही पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही राजधानी के बड़े पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे हुए हैं। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते उन्होंने यह कहम उठाया है। फिलहाल पुलिस अधिकारी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और लगातार अपडेट ले रहे हैं।

थाना प्रभारी ने की आत्महत्या की कोशिश

राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाना प्रभारी रूपेश दुबे ने रविवार देर रात अपने किराए के मकान में जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्होंने खुद ही अपनी पत्नी को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पत्नी ने स्टाफ की मदद से उन्हें तुरंत नेशनल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के कहना है कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया है।

टीआई ने घर में किया खाया जहर

जानकारी के अनुसार, रूपेश दुबे निशातपुरा थाना प्रभारी हैं, जो कोलार इलाके में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। साथ ही उन्होंने निशातपुरा थाना क्षेत्र में भी एक किराए का मकान लिया हुआ था, जहां उन्होंने जहर खाया। थाना प्रभारी के जहर खाने की खबर लगते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

पढ़ें   छत्तीसगढ़ बजट 2025: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के विभागों के लिए 15,386 करोड़ की अनुदान मांगें पारित, सड़कों के विकास से लेकर हर घर जल योजना तक – जानिए किस विभाग को कितना मिला बजट!

पारिवारिक कारणों से खुदकुशी की कोशिश

सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ समय से रूपेश दुबे और उनकी पत्नी के बीच पारिवारिक मतभेद चल रहे थे। जिससे दोनों में तनाव बढ़ रहा था। प्राथमिक तौर पर माना जा रहा है कि इसी कारणवश उन्होंने यह कदम उठाया। जैसे ही घटना की जानकारी विभाग को मिली, कई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंच गए। देर रात तक अस्पताल के बाहर पुलिस वाहनों ने लाइन लग गई। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

 

Share