4 Sep 2026, Fri
Breaking

CG में धर्मांतरण पर बवाल : चर्च के सामने हिन्दू संगठनों का हनुमान चालीसा का पाठ, बजरंग दल का आरोप – ‘बच्चों को भी धर्मांतरित करने का प्रयास’ बिलासपुर में भी धर्मांतरण को लेकर मचा बवाल

• भिलाई और बिलासपुर से आया धर्मांतरण का मामला

• प्रार्थना सभा के बहाने लोगों को धर्मांतरित करने का प्रयास

भिलाई/बिलासपुर, 21 जुलाई 2025

 

 

इस्पात नगरी जामुल थाना क्षेत्र एक बार फिर धर्मांतरण का मामला सामने आया है। भिलाई के ढांचाभवन भवन क्षेत्र में सनमैरिज पैलेस के पास स्थित एक चर्च में उस वक्त हंगामा शुरू हो गया, जब चर्च के अंदर 100 से अधिक लोग प्रार्थना करने पहुंचे थे। तभी अचानक बजरंग दल के लोगो ने चर्च के अंदर प्रदेश भर के लोगों को लाकर धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाया। वहीं जब जामुल थाना पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई।

पुलिस चर्च के अंदर बैठे सभी इसाई धर्म अनुयायियों को बाहर निकाला और बस में बैठाकर उन्हें रवाना किया गया। वही बजरंग दल के लोगो ने चर्च के सामने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। बजरंग दल ने भी चर्च के पादरियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है । जिसके आधार पर जामुल थाना पुलिस ने पादरियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

पुलिस के अनुसार इस प्रार्थना सभा में छत्तीसगढ़ के साहू, कुर्मी, निषाद, देवांगन समाज के बहुत से लोग शामिल हैं। इस प्रार्थना सभा में ज्यादातर लोग कैंप और जामुल क्षेत्र के थे। जिन्हें उनके घर वापस भेज दिया गया है। इधर आसपास रहने वाले लोगों ने भी आरोप लगाया कि यहां पर रविवार और शुक्रवार को धर्मांतरण का कार्य किया जाता है वही चर्च के सामने रहने वाली एक महिला दुर्गा शर्मा ने आरोप लगाया कि चर्च वालों ने उनके पति को क्रिश्चियन बना लिया है और वह घर पर न केवल भगवान की तस्वीर को फेकने लगते हैं साथ ही उन्हें भी क्रिश्चियन बनने का दबाव डालते हैं।

पढ़ें   तिरंगा यात्रा को लेकर रायपुर में ट्रैफिक प्लान: सुबह 10 बजे शुरू होगी यात्रा, कई प्रमुख मार्ग बंद रहेंगे; पुलिस ने जारी किए डायवर्ट रूट...

 

बिलासपुर में धर्मांतरण को लेकर हंगामा, प्रार्थना सभा पर हिंदू संगठनों ने जताई आपत्ति

वहीं बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में भी धर्मांतरण को लेकर हंगामा हो गया। गीतांजली सिटी इलाके के एक मकान में चल रही प्रार्थना सभा पर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई। इसे धर्मांतरण का आरोप लगाया। संगठन के कार्यकर्ता पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।

हिंदू संगठन के लोगों का कहना है, मकान में 20 से 25 लोग प्रार्थना कर रहे थे। उनका आरोप है कि यहां एक शिक्षिका द्वारा प्रार्थना के नाम पर धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब छानबीन की, तो दोनों पक्षों के बीच बहस भी हुई।

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Share

 

 

 

 

 

You Missed