22 Jul 2026, Wed

भाईचारे का संदेश : मुस्लिम समाज के लोगों ने कांवड़ियों को बांटे फल और शरबत, समाज में एकता और भाईचारा की दिखी मिसाल

मनेंद्रगढ़, 21 जुलाई 2025

इन दिनों सावन माह के पवित्र महीने में भोले बाबा के भक्त कांवड़ लेकर भोले बाबा के मंदिर जा रहे हैं । वहीं इस दौरान कई जगह बेहद सुंदर तस्वीर भी सामने आ रही है । एक ऐसी ही तस्वीर छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले के नगर पंचायत खोंगापानी से आई है, जहां कांवड़ यात्रियों को फल और शीतल पेय पदार्थ का वितरण मुस्लिम समाज के लोगों ने किया है । जानकारी मुताबिक जिला कांग्रेस कमेटी के शेख वसीम के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने शिवभक्तों (कांवड़ियों) को फल व शीतल पेय पदार्थ वितरित कर समाज को एकता और भाईचारे का जीवंत संदेश दिया है ।

 

 

लोगों ने कहा कि ऐसा प्रयास गंगा-जमुनी तहज़ीब और साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल बन गया है ।

Share
पढ़ें   नकटी गांव विवाद पर गरमाई राजनीति: भूपेश ने BJP को घेरा, अरुण साव बोले—'जनता नहीं, कांग्रेस में ही संघर्ष'