प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 22 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ में ईडी मामले में आज प्रदेश की राजनीति पूरी तरह से गर्म है। एक तरफ़ जहाँ कांग्रेस इस मामले में आर्थिक नाकेबंदी कर रही है, वहीं आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में राज्य के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस के ज़रिए पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस पर निशाना साधा है।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस ऐसे आरोपी के समर्थन में आर्थिक नाकेबंदी कर रहे, जिसने भ्रष्टाचार में 16 करोड़ 70 लाख रुपए प्राप्त किए और उसको अपने रियल स्टेट और अन्य कारोबार में लगाया, ऐसे आरोपी के लिए प्रदर्शन किया, हो कांग्रेस का कार्यकर्ता भी नहीं है ।
साव ने कहा कि हद तो तब हो गई जब भूपेश बघेल ने कहा कि मुझे मेरे बेटे पर गर्व है, लेकिन ऐसा गर्व करना समझ से परे हैं । साव ने कहा कि ED ने प्रेस रिलीज कर यह साफ बताया है कि 2500 करोड़ रुपए का घोटाला, छत्तीसगढ़ की गरीब जनता की गाढ़ी कमाई को लूटा है ।
अरुण साव ने कहा कि मैं श्रम संगठन, व्यापारिक संगठन और लोगों का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने इस प्रदर्शन को नकार दिया । अरुण साव ने कहा छत्तीसगढ़ की जनता कभी भी भ्रष्टाचारियों को पसंद नहीं करती है ।





