12 Mar 2026, Thu
Breaking

छत्तीसगढ़ में हिंदू राष्ट्र अधिवेशन: धर्मांतरण, लव जिहाद और घुसपैठ के खिलाफ 100 से ज्यादा संगठनों के साथ होगी बड़ी रणनीतिक बैठक, संतों और रणजीत सावरकर की मौजूदगी में रायपुर से उठेगी संगठित हिंदू आवाज

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 25 जुलाई 2025

हिंदू जनजागृति समिति और पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में 27 जुलाई को ‘छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय हिंदू राष्ट्र अधिवेशन’ का आयोजन किया जाएगा। यह अधिवेशन रायपुर स्थित पू. शदाणी दरबार तीर्थ में आयोजित होगा, जिसमें राज्य के 100 से अधिक संगठनों से 250 से अधिक प्रतिनिधि, संत, धर्मनिष्ठ नागरिक, वकील और व्यापारी शामिल होंगे।

प्रेस क्लब रायपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए हिंदू जनजागृति समिति के छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र संगठक सुनील घनवट, पू. उदय शदाणी, भाजपा नेता प्रबल प्रताप जूदेव, हिन्दू रक्षा सेना के कमल बिस्वाल और भारत रक्षा मंच के अशोक गुप्ता ने बताया कि राज्य में तेजी से हो रहे धर्मांतरण, गोहत्या, लव जिहाद, बांग्लादेशी घुसपैठ और जनसंख्या परिवर्तन जैसे गंभीर विषयों पर संगठित विरोध और ठोस रणनीति के उद्देश्य से यह अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है।

अधिवेशन में धर्मांतरण पर कठोर रोक, लव जिहाद विरोधी कानून की त्वरित मांग, बांग्लादेशी घुसपैठियों पर कार्रवाई और धर्म-संस्कृति की रक्षा हेतु जागरूकता पर जोर रहेगा।

अधिवेशन की प्रमुख बातें:

  • स्वातंत्र्यवीर सावरकर के प्रपौत्र रणजीत सावरकर होंगे विशेष अतिथि, जिन्होंने महाराष्ट्र में ‘हलाल प्रमाणपत्र’ के विरोध में ‘ॐ प्रमाणपत्र’ अभियान चलाया है।
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को अधिवेशन में आमंत्रित किया गया है।
  • संत-महापुरुषों की भागीदारी: पू. युधिष्ठिरलाल महाराज, पू. राम बालकदास महाराज, पू. राम ज्ञानिदास महाराज, पू. सर्वेश्वर दास महाराज सहित अनेक संतगण अधिवेशन को मार्गदर्शन देंगे।
  • फ्लेक्स और ग्रंथ प्रदर्शनी: क्रांतिकारियों की जीवनगाथा, धर्मशिक्षा और राष्ट्रवाद पर आधारित प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।

यह अधिवेशन केवल निमंत्रित प्रतिनिधियों के लिए है। इच्छुक व्यक्तियों को 9372060581 और 9970167408 पर संपर्क करने का अनुरोध किया गया है।

पढ़ें   ...'तुम्हारी माँग खून से भरुंगा' फ़िल्मी डायलॉग मारकर खेत से आती नाबालिग से की 'कोंदा' ने छेड़छाड़...अब पुलिस के हत्थे चढ़ा...पढ़िये रिपोर्ट

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed