प्रमोद मिश्रा
30 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज सुबह 11 बजे से मंत्रालय में होगी । बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं । हर महीने होने वाली कैबिनेट की इस बैठक में सरकारी कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी को लेकर फैसला लिया जा सकता है ।
CM होंगे दिल्ली रवाना
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दो दिवसीय प्रवास पर दिल्ली रवाना होंगे । दिल्ली में सीएम की मुलाकात सरकार के कई बड़े चेहरों से हो सकती है । सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ कई और केंद्रीय मंत्रियों से सीएम की मुलाकात हो सकती है । मुख्यमंत्री जब भी दिल्ली जाते हैं, तो कैबिनेट विस्तार को लेकर भी चर्चा तेज हो जाती है, ऐसे में सीएम के दिल्ली प्रवास के बाद एक बार फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज हो गई है ।
केरल से आए जनप्रतिनिधियों की प्रेसवार्ता
छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के आरोप में दो नन की गिरफ्तारी को लेकर प्रदेश की सियासत गर्म है । इस मामले को लेकर विपक्ष रायपुर से दिल्ली तक प्रदर्शन कर रहा है । इस मामले को लेकर श्रीमती वृंदा करात पूर्व सांसद (माकपा), ए ए रहीम सांसद (माकपा), के राधाकृष्णन सांसद (माकपा), पी पी सुनीर सांसद (भाकपा), के जोस सांसद (केरला कांग्रेस मणी), ऐनी राजा पूर्व सांसद (भाकपा) आज दोपहर को प्रेसक्लब में प्रेसवार्ता करेंगे ।
सरकार का स्पष्ट रुख
दो नन की गिरफ्तारी को लेकर प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि GRP में यह शिकायत आई थी । शिकायत के बाद सभी का बयान लिया गया है और बयान के आधार पर जो बातें स्पष्ट तौर पर आई है, उसी आधार पर कार्रवाई की गई है और वो जेल में बंद है । विजय शर्मा ने कहा कि कानून अपना काम कर रही है और वो अपना काम ।




