7 Mar 2026, Sat

जलभराव से राहत दिलाने महापौर मीनल चौबे की बड़ी पहल: रायपुर में पूर्व महापौरों-सभापतियों संग बैठक लेकर मांगे सुझाव, निगम आयुक्त ने बताए तात्कालिक समाधान के कदम

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 30 जुलाई 2025

राजधानी रायपुर में बारिश के दौरान हो रहे जलभराव की समस्या को दूर करने महापौर मीनल चौबे ने एक बड़ी पहल करते हुए नगर निगम रायपुर के पूर्व महापौरों, पूर्व सभापतियों और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर उनसे अनुभव आधारित सुझाव मांगे। महात्मा गांधी सदन में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने पर गंभीर मंथन हुआ।

महापौर मीनल चौबे ने बैठक में कहा कि रायपुर शहर में जलभराव की समस्या को स्थायी रूप से समाप्त करने के लिए ठोस योजना बनाकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सामूहिक भागीदारी की बात करते हुए कहा कि योजना बनाने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन जो भी कार्य हो, वह प्रभावशाली और दीर्घकालिक समाधान वाला होना चाहिए।

बैठक में मौजूद रहे वरिष्ठ जनप्रतिनिधि

बैठक में पूर्व महापौर डॉ. किरणमयी नायक, प्रमोद दुबे, एजाज ढेबर, पूर्व सभापति संजय श्रीवास्तव, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुभाष तिवारी, पूर्व एमआईसी सदस्य राधेश्याम विभार सहित वर्तमान सभापति सूर्यकांत राठौर, आयुक्त विश्वदीप, एमआईसी सदस्य, अभियंता व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

दिए गए प्रमुख सुझाव:

  • एजाज ढेबर ने प्रोफेसर कॉलोनी और अरमान नाला क्षेत्र के लिए तत्काल तकनीकी समाधान का सुझाव देते हुए पृथक विभाग गठन की मांग की।
  • प्रमोद दुबे ने शहर के मध्य क्षेत्रों से चिंगरी नाला तक जल निकासी की व्यवस्था पर फोकस करने की बात रखी।
  • डॉ. किरणमयी नायक ने स्वच्छता टीमों की तर्ज पर जल निकासी टीम गठित करने की सिफारिश की।
  • संजय श्रीवास्तव ने नालों की वास्तविक स्थिति की भौतिक जानकारी लेने और निजी/शासकीय भूमि की पहचान कर कार्रवाई करने की बात कही।
  • प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने टेंडर से आगे बढ़कर अधिकारियों को क्षेत्रीय जानकारी के आधार पर प्रभावी जल निकासी कार्य सुनिश्चित करने की बात कही।
  • सुभाष तिवारी ने अवैध कब्जों से नालों को मुक्त कराने अभियान चलाने और सीमांकन के आधार पर कार्रवाई तेज करने की जरूरत बताई।
पढ़ें   जेल परिसर में जिला बदर आरोपी का मोबाइल पर बातचीत करते वीडियो वायरल : सुरक्षा में तैनात तीन आरक्षक निलंबित, सरगुजा पुलिस की कार्यवाही ने दहला दिया विभाग

आयुक्त ने बताया जलभराव निराकरण की दिशा में उठाए कदम

नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने जानकारी दी कि जोन 4, 5, 6 के वार्डों का पानी चिंगरी नाला में जाता है, और वीआईपी रोड, रिंग रोड जैसे क्षेत्रों में जल निकासी सुधारने की दिशा में तकनीकी उपाय शुरू कर दिए गए हैं।

महापौर की सराहना

बैठक में शामिल सभी पूर्व जनप्रतिनिधियों ने मीनल चौबे की इस समन्वयात्मक पहल की सराहना करते हुए इसे राजधानी में जलभराव से निपटने की दिशा में एक सकारात्मक और दूरदर्शी कदम बताया।


रायपुर नगर निगम द्वारा लिए गए यह सुझाव और आगामी ठोस योजनाएं शहरवासियों को जलभराव की समस्या से स्थायी राहत दिलाने की दिशा में एक मजबूत आधार तैयार कर सकती हैं।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed