7 Mar 2026, Sat

कोरबा में दिल दहला देने वाली घटना: बैंक से पैसे निकालते ही महिला ने तेज रफ्तार ट्रेलर के नीचे कूदकर दी जान, CCTV में कैद हुआ पूरा हादसा, पति की मौत के बाद से थी तनाव में

कोरबा, 31 जुलाई 2025

कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बुधवार को 43 वर्षीय महिला ने चलते ट्रेलर के नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बैंक से पैसे निकालने के कुछ ही देर बाद की है और पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मृतका की पहचान ग्राम बांधाखार निवासी कला बाई के रूप में हुई है, जो कियोस्क बैंक से पैसे निकालने आई थी। जानकारी के अनुसार, पैसे निकालकर जैसे ही वह बैंक से बाहर निकली, तेज रफ्तार ट्रेलर की ओर दौड़ लगाई और उसके पहियों के नीचे आ गई। ट्रेलर महिला का सिर कुचलते हुए आगे बढ़ गया।

पति की मौत के बाद से मायके में रह रही थी महिला

परिजनों ने बताया कि कला बाई के पति अमोल सिंह की मौत तीन साल पहले हो चुकी थी। इसके बाद वह अपने मायके सिलयारी गांव में रहने लगी थी। वह अक्सर किसी न किसी बात को लेकर परेशान रहती थी। बुधवार सुबह वह बैंक जाने की बात कहकर घर से निकली थी।

ड्राइवर छोड़कर फरार, जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद ट्रेलर ड्राइवर वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा और पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि महिला के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आत्महत्या की असल वजह अब तक सामने नहीं आ पाई है।

पाली थाना प्रभारी ने बताया कि CCTV फुटेज जब्त कर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की विवेचना की जा रही है।

पढ़ें   न्यायाधानी में बुलडोजर चला : पंकज उपाध्याय के हत्यारों के दुकान में चला बुलडोजर, 15 फरवरी की रात पंकज उपाध्याय की आरोपियों ने की थी हत्या, मकान में भी नोटिस चस्पा

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed