7 Mar 2026, Sat
Breaking

कलिंगा विश्वविद्यालय में आयोजित तीसरा IEEE वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस ऑन कम्युनिकेशन एंड कंप्यूटिंग 2025 सफलतापूर्वक संपन्न, 2300+ शोध पत्रों में से 218 उत्कृष्ट शोधों का हुआ चयन

00तकनीकी नवाचार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, इलेक्ट्रिक वाहन और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसे विषयों पर हुआ मंथन00

रायपुर, 31 जुलाई 2025

नया रायपुर स्थित कलिंगा विश्वविद्यालय में तीसरा अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस ऑन कम्युनिकेशन एंड कंप्यूटिंग (WCONF 2025) 25 से 27 जुलाई 2025 तक भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस वैश्विक सम्मेलन का आयोजन कलिंगा विश्वविद्यालय की IEEE छात्र शाखा द्वारा किया गया, जिसे अनुसंधान राष्ट्रीय अनुसंधान प्रतिष्ठान (ANRF), भारत सरकार ने प्रायोजित किया था और IEEE मध्यप्रदेश सेक्शन द्वारा तकनीकी सह-प्रायोजन प्राप्त हुआ।

सम्मेलन का उद्देश्य कम्युनिकेशन, इंजीनियरिंग, कंप्यूटिंग और तकनीकी क्षेत्रों में हो रहे नवीनतम शोधों और नवाचारों को साझा करने के लिए एक साझा मंच प्रदान करना था। इसमें भारत के साथ-साथ अमेरिका और अन्य देशों के प्रख्यात शोधकर्ता, शिक्षाविद्, उद्योग विशेषज्ञ और छात्र शामिल हुए।

सम्मेलन में शामिल रहे प्रमुख वक्ता

मुख्य अतिथि डॉ. जी.एस. तोमर, चेयरपर्सन, IEEE मध्यप्रदेश सेक्शन ने कहा कि “IEEE एक समावेशी मंच है जहाँ कोई भी व्यक्ति अपने पेशे से परे जाकर योगदान दे सकता है।” उन्होंने शोध के त्वरित प्रकाशन और प्रयोगात्मक शिक्षा पर बल दिया।

विशिष्ट अतिथि डॉ. सेलिया शाहनाज़, चेयर, IEEE वुमन इन इंजीनियरिंग कमेटी (2023–24) और श्री आर. हरीशचंद्र रेड्डी, वाइस चेयरमैन, GCET हैदराबाद ने प्रतिभागियों को ज्ञान अर्जन और शोध में गहराई से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

प्रौद्योगिकी क्षेत्र के विशेषज्ञों के सत्र

  • श्री हैदर अली खान, सीईओ, गोडावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स प्रा. लि., ने इलेक्ट्रिक वाहनों के सामाजिक, पर्यावरणीय और तकनीकी पहलुओं पर विशेष व्याख्यान दिया।
  • श्री साई कृष्ण गुंडा (यूएसए), ने साइबर सुरक्षा पर ऑनलाइन सत्र प्रस्तुत किया।
  • श्री राकेश चार्ला, वरिष्ठ सॉफ्टवेयर इंजीनियर (यूएसए), ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड प्लेटफॉर्म पर तकनीकी ज्ञान साझा किया।
पढ़ें   DAP की किल्लत पर छत्तीसगढ़ सरकार का मास्टर प्लान: NPK और SSP खादों का टारगेट 4.62 लाख टन बढ़ाया, अब 17.18 लाख टन खाद होगा वितरित, मुख्यमंत्री ने कहा -'किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं'

सम्मेलन में शामिल रही वैश्विक भागीदारी और गुणवत्ता

IEEE छात्र शाखा काउंसलर डॉ. विजया लक्ष्मी बिरादार, जो सम्मेलन की जनरल चेयर भी थीं, ने बताया कि इस आयोजन को 2300 से अधिक शोध पत्र प्राप्त हुए, जिन्हें 29 तकनीकी ट्रैक्स में विभाजित कर 8 से अधिक सत्रों में प्रस्तुत किया गया। 400+ समीक्षकों द्वारा मूल्यांकन के बाद 218 उच्च गुणवत्ता वाले शोध पत्रों का चयन किया गया।

सम्मेलन में 35 से अधिक सत्र अध्यक्ष और 35+ समन्वयक शामिल हुए, जिन्होंने संपूर्ण कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संचालित किया। विषयों में कम्युनिकेशन, कंप्यूटेशनल इंटेलिजेंस, ब्लॉकचेन, AI, IoT और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसे उभरते विषयों पर फोकस किया गया।

कलिंगा विश्वविद्यालय की अग्रणी भूमिका

डॉ. संदीप गांधी, रजिस्ट्रार, कलिंगा विश्वविद्यालय ने कहा, “यह सम्मेलन प्रतिभागियों के लिए तकनीकी नवाचारों को जानने और अनुभव साझा करने का अद्वितीय अवसर है। इस प्रकार के आयोजनों से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और शोध संस्कृति को बल मिलता है।”

तीन दिवसीय WCONF 2025 सम्मेलन न केवल अनुसंधान और तकनीकी संवाद को बढ़ावा देने में सफल रहा, बल्कि यह एक ऐसा मंच भी बना, जहां वैश्विक प्रतिभाओं ने विचार साझा किए और भविष्य की चुनौतियों के समाधान पर मंथन किया। कलिंगा विश्वविद्यालय इस आयोजन के माध्यम से तकनीकी शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में एक नई ऊंचाई की ओर अग्रसर हुआ है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed