5 Sep 2026, Sat
Breaking

PM, HM से मुलाकात के बाद RAIPUR लौटे CM : मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर CM विष्णुदेव साय ने दिया बड़ा बयान, बोले : “…इंतजार करिए, बहुत जल्दी होगा…”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 02 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने दो दिन के दिल्ली प्रवास के बाद आज (शनिवार) सुबह रायपुर लौट आए । अपने दिल्ली प्रवास के दौरान सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर 01 नवंबर को छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया है । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने नई दिल्ली प्रवास के दौरान गृहमंत्री अमित शाह, खेल मंत्री मनसुख मांडविया, सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी आर पाटिल से मुलाकात की है । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश से भी मुलाकात की है ।

 

 

रायपुर लौटने पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कहा कि इंतजार करिए, बहुत जल्दी होगा ।

Share
पढ़ें   गगन में लहराया तिरंगा: अंतरिक्ष अभियान में भारत की ऐतिहासिक उड़ान, गगनयात्री शुभांशु शुक्ला को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई, कहा– यह नए भारत की वैज्ञानिक विजय गाथा है

 

 

 

 

 

You Missed