प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 03 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार, 3 अगस्त 2025 को राजधानी रायपुर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। उनका दिन बेहद व्यस्त रहेगा, जिसमें धार्मिक, सामाजिक और शैक्षणिक कार्यक्रम शामिल हैं।
सुबह 9:50 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से रवाना होकर वे 10:00 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे, जहां 10:05 बजे से 11:30 बजे तक ‘रायपुर से जबलपुर ट्रेन शुभारंभ समारोह’ में भाग लेंगे। इसके बाद वे 11:35 बजे मारुति मंगलम भवन, गुढियारी पहुंचकर विशाल कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दोपहर 12:40 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटकर कुछ समय आरक्षित रखेंगे। शाम 4:30 बजे वे नवा रायपुर स्थित नवीन विधानसभा भवन के लिए प्रस्थान करेंगे और 5:00 बजे से 6:00 बजे तक वहां आरक्षित समय व्यतीत करेंगे।
शाम 6:25 बजे मुख्यमंत्री होटल बेबीलॉन कैपिटल, व्ही.आई.पी. चौक, रायपुर पहुंचेंगे, जहां 6:30 बजे से 7:30 बजे तक ‘ज्ञान धारा शिक्षा संवाद-2025’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद वे 7:40 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
मुख्यमंत्री साय के दिनभर के इन कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।





