प्रमोद मिश्रा
बलौदाबाजार, 3 अगस्त 2025

एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लॉस वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर शिक्षक सम्मान, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का अभिनंदन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, खेल और सामाजिक चेतना के अद्भुत संगम ने सभी को प्रभावित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत माता सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष टेसूलाल धुरंधर ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ हैं और विद्यार्थी देश का भविष्य। इस अवसर पर स्कूल के प्रतिभावान विद्यार्थी देव प्रकाश, चंचल साहू, महक, नित्या वैष्णव, वंशिता सहित अन्य बच्चों को खेल व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संयोजन नीरज परगनिहा ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. एन.पी. परगनिहा, ट्रस्ट सदस्य कुशल वर्मा, अजय यादव एवं धर्मवीर धुरंधर उपस्थित रहे।
स्कूल प्रबंधन की सक्रिय भागीदारी से यह आयोजन विशेष बन गया। प्राचार्य अजय साहू, डायरेक्टर अभिषेक तिवारी एवं चेयरमैन तुकेश्वर वर्मा के नेतृत्व में समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। विद्यार्थियों और अभिभावकों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।





