प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 04 अगस्त 2025

मित्रता दिवस के अवसर पर भारती जनसेवा संघ द्वारा ‘हमारा वृक्ष, हमारा मित्र’ अभियान के तहत रायपुरा विप्र नगर में वृक्षारोपण और पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रायपुर महानगर के सह प्रचार प्रमुख शुभम अग्रवाल और माधव नगर के सह नगर कार्यवाह पवन साहू उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में 50 पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। शुभम अग्रवाल ने वृक्षारोपण के बाद कहा, “यह अभियान समाज के लिए बेहद सकारात्मक पहल है। सरकार के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में जनभागीदारी बढ़ाने में भारती जनसेवा संघ का योगदान उल्लेखनीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में जो प्रयास हो रहे हैं, उसमें समाज की सक्रिय भागीदारी ज़रूरी है।”
उन्होंने कहा कि संघ न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण बल्कि जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर लोगों के जीवन स्तर में भी सुधार लाने का कार्य कर रहा है।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि मार्गदर्शक राजकुमार कश्यप के नेतृत्व में वर्ष 2022 से ‘हमारा वृक्ष, हमारा मित्र’ अभियान चलाया जा रहा है। इसकी प्रेरणा ग्राम मसनी (बिलासपुर) के ग्रामीणों के वृक्षों के प्रति प्रेम और अपनत्व से मिली। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए इस मित्रता दिवस पर इन्द्रप्रस्थ, रायपुरा बस्ती और चंगोराभाठा क्षेत्रों में 50 पौधों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में संघ के उपाध्यक्ष निश्चय साहू, प्रदेश सचिव हेम श्रीवास, सह सचिव शत्रुहन पटेल सहित अनेक प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।





