4 Sep 2026, Fri
Breaking

Ex CM भूपेश बघेल और चैतन्य बघेल की जमानत याचिका पर आज सुनवाई : सुप्रीम कोर्ट में भूपेश बघेल ने लगाई है याचिका, गिरफ्तार न करने की भूपेश बघेल की मांग

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 04 अगस्त 2025

शराब, कोयला और महादेव सट्टा ऐप घोटाले सहित अन्य मामलों में नाम सामने आने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की गिरफ्तारी से बचने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। बघेल ने सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। कोर्ट में इस मामले पर सोमवार को सुनवाई होगी।

 

 

बघेल ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और ईडी की शक्तियों और अधिकार क्षेत्र को चुनौती दी है। याचिका में पूर्व सीएम बघेल ने मांग की है कि उन्हें इन मामलों में गिरफ्तार न किया जाए और जांच में सहयोग करने का अवसर दिया जाए। जानकारी के अनुसार भूपेश बघेल ने अपनी याचिका में उल्लेख किया कि जिस तरह उनके बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी राजनीतिक द्वेष के तहत की गई, उसी तरह उन्हें भी निशाना बनाया जा सकता है। आशंका जताई है कि केंद्रीय एजेंसियां राजनीतिक प्रतिशोध के तहत गिरफ्तारी की कार्रवाई कर सकती हैं।

चैतन्य पर भी आज सुनवाई

सीएम बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की दाखिल जमानत याचिका पर भी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। चैतन्य की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि न तो उनका नाम ईडी की एफआईआर में है और न ही किसी के बयान में, इसके बावजूद राजनीतिक द्वेष के तहत उनकी गिरफ्तारी की गई।

Share
पढ़ें   रायपुर नगर निगम में नई MIC सदस्यों की घोषणा: महापौर मीनल चौबे ने 14 पार्षदों को दी बड़ी जिम्मेदारी, जानिए किसे मिला कौन सा विभाग...

 

 

 

 

 

You Missed