21 Jul 2026, Tue

पंडित प्रदीप मिश्रा को बदनाम करने की साजिश? : 31 लाख फीस के कारण कथा रद्द करने पर आया पंडित प्रदीप मिश्रा का बयान, बोले : “…जब कुछ नहीं था, तो हाथ नहीं फैलाया, तो अब क्यों…धर्मांतरण बंद कराना दुश्मनों को रास नहीं आया…”

प्रमोद मिश्रा

भिलाई/रायपुर, 04 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ में इन दिनों पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा 31 लाख रुपए फीस मांगने की खूब चर्चा है । कई यूट्यूबर्स उनपर आरोप लगाकर वीडियो बना रहे हैं । लेकिन, इन सबके बीच पंडित मिश्रा ने पहली बार इस मामले को लेकर खुलकर बोला है । पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि एक गांव पूरा धर्मांतरित हो चुका था, हमने उस गांव में शिव लिंग की स्थापना की और गांव के लोग फिर से सनातन धर्म में वापस आए, ये दुश्मनों को रास नहीं आ रही है । पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि जब हमारे पास कुछ नहीं था, पिता जी चना बेचते थे, तो हाथ नहीं फैलाया, तो अब सवाल ही नहीं उठता । प्रदीप मिश्रा ने कहा कि हाथ सिर्फ महादेव के आगे फैलाएंगे । प्रदीप मिश्रा ने कहा कि कथा का आयोजन अपने दम पर कराओ, किसी से चंदा या कर्ज लेकर नहीं ।

 

 

क्या था मामला?

राजनांदगांव के बजरंगपुर में कथा का आयोजन महिलाओं का एक समूह कराने वाला था। उन्हीं महिलाओं ने 31 लाख रुपए पेमेंट लेने की पुष्टि की है।

आयोजकों ने आरोप लगाया था कि जिस तारीख को हमें कथा का पेमेंट करना था, उस तारीख तक हम पेमेंट नहीं भेज पाए, इसलिए कथा कैंसल कर दी गई। इसके साथ ही आयोजकों ने कहा कि अब अगली बार कथा का आयोजन कराएंगे और उसकी तैयारी अभी से शुरू कर देंगे।

 

Share
पढ़ें   SC समाज के उत्थान के लिए CM विष्णुदेव साय का मास्टरस्ट्रोक: बजट में ₹25 करोड़ की बढ़ोतरी, पायलट बनेंगे हर साल 5 युवा, गिरौधपुरी के विकास को ₹2 करोड़ और कोचिंग के लिए ₹50 लाख की सौगात – कलेक्टर्स को दिए समयसीमा में काम पूरा करने के आदेश