8 Mar 2026, Sun

Breaking: दुरंतो, गोंडवाना, जनशताब्दी समेत छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनें रद्द, ट्रैफिक ब्लॉक से बिगड़ेंगी यात्राओं की प्लानिंग, देखें सूची…

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 05 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ में ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे ने 31 अगस्त से 15 सितंबर तक बिलासपुर-झारसुगुड़ा रेलखंड पर ट्रैफिक ब्लॉक का ऐलान किया है, जिसके चलते 50 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द और डायवर्ट किया जाएगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के इस निर्णय से छत्तीसगढ़ के साथ-साथ बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात और गोवा की ओर जाने वाले यात्रियों की मुसीबतें बढ़ेंगी।

चौथी लाइन बिछाने के लिए ट्रैफिक ब्लॉक

दरअसल, बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच 206 किलोमीटर लंबी चौथी रेलवे लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इस प्रोजेक्ट में अब तक 150 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है। आगामी चरण में रायगढ़ रेलवे स्टेशन को भी चौथी लाइन से जोड़ा जाएगा, जिसके लिए 31 अगस्त से 15 सितंबर तक ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह प्रोजेक्ट भविष्य में ट्रेनों की संख्या और रफ्तार दोनों को बढ़ाएगा और यात्रियों को समय पर ट्रेनें मिलेंगी।

इन ट्रेनों का मार्ग बदला गया है:

रेलवे ने 6 प्रमुख ट्रेनों का मार्ग बदल दिया है, जो अब वैकल्पिक रूट से चलेंगी। इनमें शामिल हैं:

  • हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस (12222) – 30 अगस्त को झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, लाखोली, रायपुर होकर चलेगी।
  • पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस (12221) – 1 सितंबर को रायपुर, लाखोली, टिटलागढ़, झारसुगुड़ा के रास्ते।
  • हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस (12262) – 29 अगस्त व 1 सितंबर को डायवर्टेड।
  • मुंबई-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस (12261) – 31 अगस्त व 2 सितंबर को डायवर्टेड।
  • कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस (12101) – 30 अगस्त व 1 सितंबर को डायवर्ट रूट से चलेगी।
  • शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस (12102) – 1 व 3 सितंबर को वैकल्पिक मार्ग से चलाई जाएगी।
पढ़ें   छत्तीसगढ़ में 5 दिन के प्रवास पर रहेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत, संगठनात्मक कार्यों और शताब्दी वर्ष की तैयारियों पर करेंगे मंथन

बीच में समाप्त होने वाली ट्रेनें (शॉर्ट टर्मिनेट):

कुछ ट्रेनों को बिलासपुर में समाप्त किया जाएगा या वहीं से शुरू किया जाएगा:

  • गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर (68861/68862) – 31 अगस्त से 15 सितंबर तक बिलासपुर-झारसुगुड़ा रद्द।
  • निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस (12410) – 30 अगस्त से 13 सितंबर तक कई दिनों में बिलासपुर में समाप्त।
  • रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस (12409) – 1 से 15 सितंबर तक बिलासपुर से शुरू।
  • गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस (12070) – 31 अगस्त से 15 सितंबर तक बिलासपुर में समाप्त।
  • रायगढ़-गोंदिया जनशताब्दी एक्सप्रेस (12069) – 1 से 16 सितंबर तक बिलासपुर से शुरू।

पूरी तरह रद्द की गई एक्सप्रेस ट्रेनें

रेलवे ने कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों को भी रद्द किया है, जिनमें शामिल हैं:

  • टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस (18113) – 30 अगस्त से 2 सितंबर तक।
  • बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस (18114) – 31 अगस्त से 3 सितंबर तक।
  • टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस (18109), इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस (18110) – 3 सितंबर को।
  • सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस (20822) – 30 अगस्त।
  • पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस (20821) – 1 सितंबर।
  • कामाख्या-कुर्ला एक्सप्रेस (22512) – 31 अगस्त।
  • कुर्ला-कामाख्या एक्सप्रेस (22511) – 2 सितंबर।
  • हटिया-पुणे एक्सप्रेस (22846) – 29 अगस्त, 1 सितंबर।
  • पुणे-हटिया एक्सप्रेस (22845) – 31 अगस्त, 3 सितंबर।
  • पूरी-जोधपुर एक्सप्रेस (20813) – 27 अगस्त, जोधपुर-पूरी एक्सप्रेस (20814) – 30 अगस्त।
  • उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस (20971) – 30 अगस्त, शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस (20972) – 31 अगस्त।
  • मालदा-सूरत एक्सप्रेस (13425) – 30 अगस्त, सूरत-मालदा एक्सप्रेस (13426) – 1 सितंबर।
  • पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस (12905) – 27, 28 अगस्त, शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस (12906) – 29, 30 अगस्त।
  • वास्को-द-गामा-जसीडीह एक्सप्रेस (17321) – 29 अगस्त, जसीडीह-वास्को-द-गामा एक्सप्रेस (17322) – 1 सितंबर।
  • बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस (22843) – 29 अगस्त, पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस (22844) – 31 अगस्त।
  • हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस (12262) – 2 सितंबर, मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस (12261) – 3 सितंबर।
  • कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस (12101) – 29 अगस्त, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस (12102) – 31 अगस्त।
पढ़ें   छत्तीसगढ़: केंद्रीय निर्वाचन आयोग की आज कलेक्टर, SP के साथ राजधानी में होगी अहम बैठक

रद्द की गई पैसेंजर (MEMU) ट्रेनें

  • रायगढ़-बिलासपुर मेमू (68737/68735) – 31 अगस्त से 15 सितंबर तक रद्द।
  • बिलासपुर-रायगढ़ मेमू (68738/68736) – 30 अगस्त से 14 सितंबर तक रद्द।

रेलवे का बयान

रेलवे ने कहा है कि यह कार्य बेहद जरूरी है और भविष्य में यात्री सुविधाओं में बड़ा सुधार लाएगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन का स्टेटस अवश्य जांचें। हालांकि 16 दिन तक यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन यह अस्थायी परेशानी भविष्य के लिए सुविधाजनक साबित होगी।


Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed