प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 10 अगस्त 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रविवार को व्यस्त कार्यक्रम रहेगा। दिन की शुरुआत सुबह 11:00 बजे निज निवास, बगिया से छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के वर्चुअल उद्घाटन समारोह-2025 में शामिल होकर होगी।

इसके बाद दोपहर 12:00 बजे मुख्यमंत्री बगिया से कांसाबेल के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां 12:20 बजे उनका आगमन होगा। यहां कार्यक्रम आरक्षित रखा गया है। कांसाबेल से दोपहर 1:00 बजे रवाना होकर मुख्यमंत्री बगिया हेलीपेड पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर द्वारा 1:35 बजे पुलिस लाइन हेलीपेड, जशपुर पहुंचेंगे।
1:40 बजे मुख्यमंत्री कल्याण आश्रम, जशपुर में पहुंचेंगे, जहां दोपहर और शाम तक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 3:30 बजे जशपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 4:50 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे और कार से मुख्यमंत्री निवास जाएंगे।
इस दौरे में ग्रामीण बैंक के विकास कार्यों का उद्घाटन और जशपुर के सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री की भागीदारी पर विशेष ध्यान रहेगा।





