28 May 2025, Wed 6:16:13 PM
Breaking

CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नवीन अग्निशमन वाहनों एवं नवनिर्मित भवनों का करेंगे लोकार्पण, मंत्री परिषद की बैठक, गृह एवं खेल विभाग की समीक्षा बैठकों में होंगे शामिल, जाने पूरा शेड्यूल…

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 17 अप्रैल 2025

मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम (17 अप्रैल 2025, गुरुवार) विभिन्न महत्वपूर्ण गतिविधियों से भरा हुआ है। मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे अपने निवास सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। इसके बाद 11:45 बजे वे केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान, नगर सेना, माना कैंप, रायपुर पहुंचेंगे।

यहां 11:45 बजे से 12:15 बजे तक “नवीन अग्निशमन वाहनों एवं नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण” कार्यक्रम में वे शामिल होंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री 12:15 बजे माना कैंप से प्रस्थान कर 12:30 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे।

मंत्रालय में दोपहर 12:45 बजे से 2:45 बजे तक मंत्री परिषद की बैठक आयोजित की गई है। इसके बाद 2:45 बजे से 3:30 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है।

दोपहर 3:30 बजे से 4:00 बजे तक मुख्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण विभाग की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद 4:00 बजे से 5:00 बजे तक गृह विभाग की समीक्षा बैठक निर्धारित है।

कार्यक्रम के अंत में वे शाम 5:20 बजे मंत्रालय से प्रस्थान कर मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर वापस लौटेंगे।

Share
पढ़ें   कोरबा ब्रेकिंग : ट्रक और बस में भिड़ंत, घायल यात्रियों को 112 की मदद से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed