प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 11 अगस्त 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार, 11 अगस्त 2025 को सारंगढ़-बिलाईगढ़ और महासमुंद जिले के प्रवास पर रहेंगे। उनका कार्यक्रम सुबह 11:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, रायपुर से प्रस्थान के साथ शुरू होगा।
मुख्यमंत्री पहले पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान हेलीपैड पहुंचेंगे। यहाँ से वे कार द्वारा 12:20 से 12:35 बजे तक “तिरंगा यात्रा” में शामिल होंगे। इसके बाद 12:35 से दोपहर 2:00 बजे तक चंदाई, सारंगढ़ में नवीन भाजपा कार्यालय का लोकार्पण करेंगे।

दोपहर 2:10 बजे वे शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय मैदान, सारंगढ़ में “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण, विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इसके बाद 3:00 बजे आमसभा को संबोधित करेंगे।
दौरे के अगले चरण में मुख्यमंत्री 3:45 बजे रोहिना हेलीपैड, बसना (महासमुंद) पहुंचेंगे और 3:50 से 4:50 बजे तक शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण, दुर्गापाली में “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम, सिंदूर पार्क और चरण पादुका वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
शाम 5:10 बजे रायपुर लौटने से पहले मुख्यमंत्री का अंतिम पड़ाव रोहिना हेलीपैड, महासमुंद रहेगा।





