नेशनल डेस्क
नई दिल्ली, 13 अगस्त 2025

देश 15 अगस्त को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए तैयार है। लाल किले पर होने वाले इस ऐतिहासिक समारोह को देखने के लिए लोग टिकट बुक कर सकते हैं। रक्षा मंत्रालय की ओर से टिकट बुकिंग की प्रक्रिया बुधवार, 13 अगस्त से शुरू हो गई है।
ऑनलाइन बुकिंग ऐसे करें
टिकट बुक करने के लिए इच्छुक लोग e-invitations.mod.gov.in/login पर जाकर “स्वतंत्रता दिवस 2025 टिकट बुकिंग” विकल्प चुनें। मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज कर OTP वेरिफाई करें। इसके बाद आवश्यक टिकट संख्या चुनें और आधार कार्ड या अन्य फोटो पहचान पत्र अपलोड करें।
टिकट की कीमत
- सामान्य सीटिंग: ₹20
- मानक सीटिंग: ₹100
- प्रीमियम सीटिंग: ₹500
भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI से किया जा सकता है। सफल लेन-देन के बाद ई-टिकट डाउनलोड कर सकते हैं, जिसमें क्यूआर कोड और सीटिंग विवरण होगा।
ऑफलाइन टिकट भी उपलब्ध
लोग ऑफलाइन काउंटर से भी टिकट ले सकते हैं, जिनका पता रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रवेश के लिए कार्यक्रम स्थल पर ई-टिकट दिखाना अनिवार्य है।





