11 Mar 2026, Wed
Breaking

CG में सोलर क्रांति: पीएम सूर्यघर योजना और मुख्यमंत्री की सब्सिडी से प्रदीप मिश्रा का बिजली बिल आधा, मेंटेनेंस की टेंशन खत्म

प्रमोद मिश्रा

रायपुऱ, 14 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत तेजी से काम हो रहा है। इस योजना में जब से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य सरकार द्वारा भी तीस हजार रूपए की सब्सिडी की घोषणा की है। तब से सोलन प्लांट लगवाने के लिए लोग तेजी से आवेदन कर रहे हैं। नगर निगम रायगढ़ के लोचन नगर निवासी प्रदीप मिश्रा इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाकर न केवल अपने घर की बिजली खपत में कमी ला रहे हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी सराहनीय योगदान दे रहे हैं। अपने घर की छत पर सोलर पावर प्लांट लगवाने से मिश्रा के घर का बिजली बिल आधा हो गया है। एक बार प्लांट लगने के बाद उसके रख-रखाव, मरम्मत या मेंटेनेंस की चिंता भी नहीं रही है।

मिश्रा ने अपने मकान की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप पैनल स्थापित कराया है। पहले उन्हें सौर ऊर्जा के बारे में सीमित जानकारी थी, लेकिन बिजली विभाग से योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने विभाग की तकनीकी सहायता से यह सिस्टम लगवाया। कुल लागत के लिए उन्होंने ग्रामीण बैंक से ऋण लिया, जिसमें केंद्र सरकार से 78,000 रुपये और राज्य सरकार से 30,000 रुपये की सब्सिडी मिली। उन्होंने बताया कि सौर पैनल लगवाने के बाद से उनके बिजली बिल में कमी आई है। पहले प्रति माह लगभग 550 यूनिट बिजली की खपत होती थी, लेकिन अगस्त महीने में यह घटकर करीब 300 यूनिट रहने का अनुमान है।

मिश्रा ने कहा कि इस योजना से न केवल आर्थिक बचत होती है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग कर पर्यावरण प्रदूषण को भी कम किया जा सकता है। मिश्रा ने जिले के अन्य नागरिकों से भी अपील की कि वे प्रधानमंत्री श्सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अवश्य लें। योजना के तहत विभिन्न क्षमताओं के सोलर पैनलों पर सरकार द्वारा अलग-अलग सब्सिडी दी जाती है और बिजली विभाग की मदद से शीघ्र स्थापना कराई जाती है। इस योजना का लाभ उपभोक्ताओं को पूर्णत ऑनलाईन प्रक्रिया के तहत दिया जा रहा है। जिसके तहत उपभोक्त स्वयं ऑनलाईन पोर्टल cgiti.admissions.nic.in पर लॉग इन कर अथवा पीएम सूर्यघर मोबाईल ऐप सीएसपीडीसीएल के वेबसाइट, मोर बिजली एप एवं बिजली कंपनी के टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल कर आवेदन कर सकते हैं।

Share
पढ़ें   मध्य क्षेत्रीय परिषद की अगली बैठक अब बस्तर में—नक्सल प्रभावित इलाके को शांति, विकास और नीति-निर्धारण की नई पहचान देने केंद्र और राज्य सरकार का बड़ा कदम

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed