प्रमोद मिश्रा
बलौदाबाजार, 16 अगस्त 2025

जिला मुख्यालय के पुराना बस स्टैंड स्थित एक्स्ट्राआर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल (इंग्लिश मीडियम) में स्वतंत्रता दिवस का महापर्व हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के संस्थापक अशोक कुमार तिवारी द्वारा ध्वजारोहण से हुई।

इस अवसर पर विद्यालय के संचालक अभिषेक तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कठोर संघर्ष और लाखों बलिदानों के बाद हमें आजादी मिली है। हमें उन वीर क्रांतिकारियों के सपनों को साकार करना है, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। विविध भाषा, वेशभूषा और संस्कृति के बावजूद हम 140 करोड़ भारतीय एक हैं और हमें मिलकर देश के विकास में योगदान देना चाहिए। उन्होंने बच्चों को अनुशासन और संयम बनाए रखते हुए शिक्षा के साथ धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के बच्चों ने राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान, मार्चपास्ट, देशभक्ति गीतों, नृत्य, कविताओं और भाषणों की सुंदर प्रस्तुतियां देकर उपस्थित सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के संचालक टूकेश्वर वर्मा ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सराहना की और सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर कक्षा दसवीं की छात्रा अंकिता मानिकपुरी को राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्थान बनाने के लिए सम्मानित किया गया।





