5 Sep 2026, Sat
Breaking

CG मौसम अलर्ट : आज से चार दिनों तक कई जिलों में होगी अच्छी बारिश, देखें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

रायपुर, 18 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई अन्य इलाकों में बीते तीन दिनों से रात में जमकर बारिश हो रही है। रात में बारिश होने के चलते मौसम में ठंडक तो आ रही है, लेकिन दिन में भीषण धुप पड़ने के चलते लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि राज्य के दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग के अधिकांश इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य कई जिलों में रविवार रात को भी जमकर बारिश हुई है। वहीं अब मौसम विभाग का अनुमान है कि, आने वाले दिनों में एक बार फिर प्रदेश में झमाझम बारिश हो सकती है।

 

 

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 18 अगस्त के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दाब का क्षेत्र बनने के कारण छत्तीसगढ़ में जमकर बारिश हो सकती है। प्रदेश में अगले तीन-चार दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, दंतेवाड़ा, कांकेर, जगदलपुर, अंबिकापुर समेत कई अन्य जिलों में 18 से 21 अगस्त तक बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने आगे बताया कि, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश होने के साथ-साथ तेज आंधी-तूफ़ान भी चल सकता है। आंधी-तूफ़ान और बारिश के बीच कई इलाकों में बिजली गिरने की संभावना भी मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि, बिना किसी आवश्यक कार्य के घर से बाहर ना निकले और बारिश के समय पेड़ या खुली जगह पर ना रहे।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली में, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी संग राष्ट्रीय राजमार्गों की प्रगति की करेंगे समीक्षा

 

 

 

 

 

You Missed