7 Mar 2026, Sat

CG कैबिनेट की बड़ी बैठक : गरीब परिवारों को दिसंबर तक मिलेगा अतिरिक्त चना, नवा रायपुर में 90 एकड़ जमीन पर खड़ा होगा आईटी हब, रोजगार और निवेश को मिलेगा नया आयाम, देखें सभी अहम निर्णय..

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 19 अगस्त 2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

पहला निर्णय सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को लेकर लिया गया। कैबिनेट ने तय किया कि राज्य के अनुसूचित क्षेत्र और माड़ा पॉकेट क्षेत्र के अंत्योदय एवं प्राथमिकता श्रेणी के परिवारों को हर माह वितरित होने वाले 2 किलो चना की खरीदी अब NeML ई-ऑक्शन प्लेटफार्म के जरिए नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा की जाएगी। यह खरीदी वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 0.25% या उससे कम ट्रांजैक्शन/सर्विस चार्ज पर होगी।

साथ ही, जुलाई 2025 से नवंबर 2025 तक जिन पात्र हितग्राहियों को चना नहीं मिला है, उन्हें यह मात्रा दिसंबर 2025 तक वितरित कर दी जाएगी।

दूसरा बड़ा निर्णय नवा रायपुर में आईटी/आईआईटीएस उद्योगों को बढ़ावा देने को लेकर हुआ। कैबिनेट ने 90 एकड़ भूमि रियायती प्रीमियम दर पर आबंटित करने को मंजूरी दी है। सरकार का मानना है कि इस कदम से नवा रायपुर में आईटी सेक्टर में निवेश बढ़ेगा, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। साथ ही, आईटी कंपनियों की स्थापना से आधारभूत संरचनाओं का विकास होगा, जिससे स्थानीय लोगों को भी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ मिलेगा |

Share
पढ़ें   चिंतन शिविर 2.0 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रियों संग किया योग, स्वस्थ जीवनशैली को बताया सफलता की कुंजी, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में गूंजा "योग से ही सम्भव है" का संदेश

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed