6 Jun 2026, Sat
Breaking

विधायकों को मिला राजभवन आने का निमंत्रण : कल सुबह 10:30 बजे राजभवन में विधायकों को बुलावा, मंत्रीमंडल के नए चेहरे लेंगे शपथ, गुरु खुशवंत, राजेश अग्रवाल और गजेंद्र यादव लेंगे शपथ

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 19 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ में नए मंत्रियों के शपथ को लेकर आखिरकार तमाम अटकलों पर विराम लग गया । कल राजभवन में सुबह 10:30 बजे नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम है, जिसके लिए विधायकों को भी बुलावा आ गया है ।

 

 

इन नामो पर मुहर की खबर

गजेंद्र यादव
दुर्ग के विधायक हैं।1999 से 2004 तक नगर निगम में पार्षद रह चुके हैं। 2 बार भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री रह चुके हैं।RSS के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। पिता बिसरा राम यादव छत्तीसगढ़ प्रांत के संघचालक रह चुके हैं।

राजेश अग्रवाल BJP विधायक

अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए है।पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस के सीनियर लीडर टीएस सिंहदेव को हराया है। साय कैबिनेट में वैश्य समाज से कोई लीडर नहीं, इसलिए बड़ी दावेदारी है।

गुरु खुशवंत साहेब BJP विधायक

आरंग से विधायक गुरु खुशवंत साहेब, सतनामी समाज के गुरु बालदास के बेटे और समाज के गुरु हैं। समाज के प्रमुख धार्मिक केंद्र भंडारपुरी गुरु गद्दी के उत्तराधिकारी हैं।एससी सीटों की समीकरण बिगाड़ने की क्षमता रखते है।

मंत्रिमंडल में अलग-अलग संभाग से ये मंत्री

सरगुजा संभाग से 4 मंत्री
विष्णुदेव साय (मुख्यमंत्री)
लक्ष्मी राजवाड़े
रामविचार नेताम
श्याम बिहारी

बिलासपुर संभाग से 3 मंत्री
लखनलाल देवांगन
अरुण साव
ओपी चौधरी

दुर्ग संभाग से 2 मंत्री
विजय शर्मा
दयालदास बघेल

रायपुर संभाग से एक मंत्री
टंकराम वर्मा

बस्तर संभाग से एक मंत्री
केदार कश्यप

 

Share
पढ़ें   राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने छोड़ा VIP काफिला: पायलट-फॉलो गाड़ियां हटाईं, ऊर्जा बचत और सरकारी खर्च कम करने की पहल

 

 

 

 

 

You Missed