प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 20 अगस्त 2025

साय सरकार में आज कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। सुबह साढ़े 10 बजे राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में तीन विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। भाजपा नेताओं का राजभवन पहुंचना शुरू हो गया है। आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब परिवार सहित राजभवन पहुंच चुके हैं।
ये होंगे नए मंत्री
- दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव
- अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल
- आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब
शपथ के बाद तीनों नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है। वहीं, स्टेट गैरेज में तीनों नए मंत्रियों के लिए कार तैयार कर ली गई हैं।
छत्तीसगढ़ी में शपथ की मांग
एमए छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन ने मांग की है कि नए मंत्री राजभाषा छत्तीसगढ़ी में शपथ लें। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ऋतुराज साहू ने कहा कि जिस तरह अन्य राज्यों में स्थानीय भाषा में शपथ दिलाई जाती है, वैसे ही छत्तीसगढ़ में भी यह परंपरा शुरू होनी चाहिए, ताकि राजभाषा को सम्मान मिल सके।
CM विदेश दौरे से पहले मंत्रिमंडल विस्तार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 अगस्त को जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे पर रवाना होंगे। उससे पहले कैबिनेट विस्तार की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। सीएम ने पहले ही इशारा देते हुए कहा था – “इंतजार कीजिए, हो सकता है।”
BJP में संतुलन का फॉर्मूला
भाजपा संगठन के नेताओं के अनुसार, नए मंत्रियों का चयन सामाजिक और भौगोलिक संतुलन को ध्यान में रखकर किया गया है।
- एक मंत्री सामान्य वर्ग से
- दूसरा अनुसूचित जनजाति वर्ग से
- तीसरा पिछड़ा वर्ग से
साथ ही बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग से प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है।
👉 इसके साथ ही साय कैबिनेट में तीन नए चेहरे जुड़ जाएंगे, जिससे सरकार को राजनीतिक और क्षेत्रीय संतुलन मजबूत करने में मदद मिलेगी।





