6 Sep 2026, Sun
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM VISHNUDEO SAI जापान दौरे पर…DEPUTY CM ARUN SAO दुर्ग और रायपुर के कार्यक्रमों में होंगे शामिल…आज भी कई जिलों में भारी बारिश की संभावना…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 22 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने 10 दिवसीय प्रवास हैं । फिलहाल, सीएम जापान की राजधानी टोक्यो में हैं । सीएम अपने विदेश प्रवास के दौरान ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक और तकनीक के क्षेत्रों में पारंगत व्यापारियों से भेंट कर छत्तीसगढ़ में निवेश करने की बात उद्योगपतियों से करेंगे । माना जा रहा है कि नवा रायपुर में आने वाले दिनों में बड़ी कंपनियां निवेश कर सकती है, जिससे राज्य के युवाओं को बड़े पैमाने पर जॉब मिल सकता है ।

 

 

डिप्टी CM अरुण साव दुर्ग जिले के दौरे पर

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे । दुर्ग जिले के प्रवास के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा में माल्यार्पण करने के बाद स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वालंबन कार्यक्रम में शामिल होंगे । इसके बाद रायपुर के इंडोर स्टेडियम में पहुंचकर क्रेडाई द्वारा आयोजित आवास मेले का उद्घाटन करेंगे ।

आज का मौसम

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को रायपुर समेत प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में बारिश होगी। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, बलरामपुर, अंबिकापुर, कोरबा, कवर्धा, बलौदाबजार, सूरजपुर, सरगुजा, बस्तर, दंतेवाड़ा और बीजापुर समेत कई अन्य इलाकों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ बीजेपी संगठन चुनाव: 6 जनवरी को होगा सभी 36 जिलाध्यक्षों का ऐलान, दिल्ली से आएंगे बंद लिफाफे, जानें पूरी प्रक्रिया

 

 

 

 

 

You Missed