8 Mar 2026, Sun
Breaking

बस्तर में विकास की गूंज: नारायणपुर विधानसभा में 80.57 लाख के पुल-पुलिया और सड़कों का भूमिपूजन, मंत्री केदार कश्यप बोले- “साय सरकार में हर गांव तक पहुंचेगी सुविधा”, कांग्रेस पर साधा निशाना, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर सड़क निर्माण तक तेज रफ्तार में काम

जगदलपुर, 21 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री एवं नारायणपुर विधायक केदार कश्यप ने आज नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर ₹80.57 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। कार्यक्रमों का आयोजन सोनारपाल और बाकेल में किया गया।

सोनारपाल में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत चपका के अंतर्गत मा. शाला मारीपारा के पास 2 मीटर पुलिया निर्माण (₹5 लाख) और मारीपारा चपका से बंगा घर तक 300 मीटर सीसी सड़क निर्माण (₹9.60 लाख) का भूमिपूजन किया गया। ग्राम पंचायत सोनारपाल में हनुमान मंदिर से संतोषी किराना दुकान तक 200 मीटर नाली निर्माण (₹4 लाख) और सीसीएसी भवन/अटल डिजिटल सुविधा केंद्र (₹5 लाख) की स्वीकृति दी गई।

वहीं ग्राम पंचायत तारागांव में जोगी घर से मोसू घर तक 200 मीटर सीसी रोड निर्माण (₹6.50 लाख) तथा माता मंदिर बाजार परिसर में बाजार शेड निर्माण, 5 नग सीसी कार्य और गार्बज डिस्पोजल की व्यवस्था (₹4.22 लाख) शामिल हैं। इसी क्रम में बोड़नपाल-02 में छात्रावास आश्रम बेसोली के खेल परिसर में 3 नग हाई मास्ट लाइट की स्थापना (₹16.14 लाख) और स्कूलपारा में पुलिया निर्माण (₹3.30 लाख) का कार्य स्वीकृत किया गया। ग्राम पंचायत बाकेल में माता मंदिर परिसर के पास साप्ताहिक बाजार में बाजार शेड निर्माण, 5 नग सीसी कार्य और गार्बज डिस्पोजल की व्यवस्था (₹23.51 लाख) तथा अमडीगुड़ा पारा के पिकडवाही नाला में पुलिया निर्माण (₹3.30 लाख) का भूमिपूजन किया गया।

मंत्री केदार कश्यप ने इस दौरान जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि बस्तर के विकास के लिये विष्णुदेव साय सरकार लगातार प्रयासरत है। लगातार क्षेत्र को मिल रही सौगात विष्णुदेव साय जी की बस्तरवासियों के प्रति सकारात्मक दृष्टि को दर्शाता है। बस्तर क्षेत्र में विकास की पहलों को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए सरकार द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं।

पढ़ें   LOW VOLTAGE से निजात : अब यहां के लोगों को मिलेगा लो वोल्टेज की समस्या से निजात, तेजी से चल रहा है लाइन देने का कार्य

बस्तर के विकास के लिये सड़कों का सुधार और निर्माण कार्य जारी : वनमंत्री केदार कश्यप ने क्षेत्रवासियों से कहा कि सड़क निर्माण और सुधार कार्य साय सरकार में तेजी से चल रहा है। बस्तर में कॉंग्रेस सरकार ने पिछले पाँच साल एक भी सड़क का निर्माण नहीं किया न ही सड़क की मरम्मत की जिसके कारण आज क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन भाजपा शासन और विष्णुदेव साय सरकार ने क्षेत्र में आवागमन की सुविधा को दुरुस्त करने कई सड़कों के पुनर्निर्माण के लिये स्वीकृति दी है। उन्होंने बताया कि नारायणपुर कोंडागांव मार्ग का निर्माण कार्य जारी है वहीँ, अंतागढ़ से नारायणपुर, ओरछा से नारायणपुर सड़क निर्माण और सुधार के कार्य के लिये प्रशासकीय स्वीकृति मिल गयी है जल्द ही क्षेत्रवासियों को सुलभ सड़क प्राप्त होगा।

शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार जारी :- मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस शासन काल में प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था और शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल था। शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में कांग्रेस सरकार ने काम के नाम पर केवल नाम बदलने का काम किया। कांग्रेस ने बस्तर ही नहीं पुरे प्रदेश में एक नया स्वास्थ्य केंद्र और न ही नये स्कूल का निर्माण किया। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रदेश में जबसे विष्णुदेव साय जी की सरकार आयी है तब से बस्तर क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी आयी है। 15 हजार प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुए, 45 आंगनबाडी केंद्र, पीएससी भवन, नवीन स्वास्थ्य केंद्र, महतारी सदन की स्वीकृति बस्तर क्षेत्रवासियों के सुविधा और सेवा के लिये प्राप्त हुए हैँ।

पढ़ें   बस्तर में राशन घोटाला: गरीबों के हिस्से का 6565 क्विंटल चावल गायब, 84 सरकारी दुकानों से 3.55 करोड़ का अनाज हजम – जांच में खुलासा, नोटिस और वसूली की कार्रवाई शुरू

इस अवसर पर मंत्री कश्यप ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हर गांव में बुनियादी सुविधाएं समय पर पहुंचे। सड़क, पुलिया, शेड, हाई मास्ट लाइट और डिजिटल केंद्र जैसी योजनाएं ग्रामीण जीवन को सरल और सुरक्षित बनाएंगी। जनता की सुविधा ही हमारी प्राथमिकता है, और विकास की गति को और तेज किया जाएगा।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। मंत्री कश्यप ने सभी को आश्वस्त किया कि शासन की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुँचाया जाएगा।

इस दौरान कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष संतोष बघेल, जिला पंचायत सदस्य दो निर्देश दिवान, शकुंतला कश्यप, रुपसिंह मंडावी, प्रवीण सांखला, खितेश मौर्य, विजय पांडेय, गौरव कश्यप उपस्थित रहे।


Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed